Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

चांडिल/ Afroj Mallick चांडिल क्षेत्र में बीती रात एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. रात करीब 12:30 बजे एक कच्चे मकान की दीवार तोड़कर वह अंदर घुस गया और वहां रखा 50 किलो चावल खाकर जंगल की ओर लौट गया. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. इस घटना की जानकारी विस्थापित मुक्ति वाहिनी के श्यामल मार्डी ने दी. उन्होंने बताया कि बाजून मांझी के एक कच्चे मकान को हाथी द्वारा तोड़कर करीब 50 किलो चावल खा लिया गया. ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते, हाथी दीवार तोड़कर घर में रखे चावल को खाकर वह वापस जंगल…

Read More

पाकुड़: नगर थाना क्षेत्र के मौलाना चौक के पास बायपास रोड पर बीती देर रात एक खड़े हाईवा में अचानक आग लग गई. आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और तुरंत नगर थाना और मुफस्सिल थाना को सूचित किया. नगर थाना प्रभारी प्रयाग दास और मुफस्सिल थाना प्रभारी संजीव झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित किया. उसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. स्थानीय लोगों के अनुसार, हाईवा खाली था और उसमें चालक या खलासी मौजूद नहीं…

Read More

Today’s Horoscope/ आज का पंचांग और राशिफल. आज 3 जून 2025 को ज्येष्ठ माह का 23वां दिन है. पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष तिथि अष्टमी है. आज मंगलवार का दिन है, और इस तिथि पर हर्षण और वज्र योग रहेगा. सूर्य और चंद्र देव वृषभ और सिंह राशि में रहेंगे. आज के शुभ मुहूर्त: अभिजीत मुहूर्त: 11:52 एएम से 12:47 पीएम तक. अमृत काल: 06:02 पीएम से 07:46 पीएम तक. विजय मुहूर्त: 02:38 पी एम से 03:34 पीएम तक. आज के अशुभ मुहूर्त: राहु काल: 03:48 पीएम से 05:32 पीएम तक. गुलिक काल: 12:19 पीएम से 02:03…

Read More

राजनगर: सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड के ग्राम डांगरडीह पंचायत कुजू के निवासी किसान अदयापदो आचार्य के जीवन में बड़ा बदलाव आया है. अब वे प्रगितशील किसान के रूप में जाने जा रहे हैं और उनकी आय में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है. जाने कैसे आया बदलाव किसान अदयापदो आचार्य ने बताया कि उनकी आजीविका का साधन खेतीबाड़ी है. लेकिन सिंचाई की सुविधा नहीं होने के कारण फसल का उत्पादन नहीं हो पाता था. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जलछाजन विकास घटक 2.0 के तहत अदयापदो आचार्य के जमीन पर सिंचाई के लिए पानी की कमी को देखते हुए योजना के…

Read More

राजनगर: इंसान यदि ठान ले तो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है. ऊपर से यदि उसे सरकारी सहायता मिल जाए तो क्या कहने. ऐसा ही एक उदाहरण पेश किया है सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड के आमलाटोला गांव के किसान राज किशोर महतो एवं उनकी लाभुक समिति ने. जिसकी खूब चर्चा हो रही है. दरअसल गर्मी के दिनों में राजकिशोर के गांव में पानी का घोर अभाव होता था, जिससे मनुष्य, पशु और पक्षियों को पानी की कमी के कारण बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता था. अमृत सरोवर” योजना ने बदल दी गांव के किसानों की जिंदगी…

Read More

चांडिल: प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) के अंतर्गत आदिम जनजाति ग्रामों में आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए 03 ईकाई Multi Purpose Centre (MPC) बहुउद्देशीय भवन निर्माण योजना की स्वीकृति प्रदान की गई है. यह योजना अंचल नीमडीह के मौजा बाड़ेदा, कुचाई के मौजा मुटुगोड़ा एवं चांडिल के मौजा तिरूलडीह में लागू की जाएगी. योजना की विशेषताएं प्रत्येक एमपीसी (MPC) का निर्माण 2200 वर्ग फुट में किया जाएगा, जिसमें एक सौ व्यक्तियों की क्षमता का कामन हॉल, एएनएम सेंटर, आंगनवाड़ी, क्लासरूम, कार्यालय, महिला एवं पुरुष के लिए अलग- अलग शौचालय होंगे. MPC में एक ही छत के…

Read More

रांची: पटना से रांची आ रही इंडिगो फ्लाइट के साथ बर्ड हिटेशन में एक फ्लाइट के साथ बर्ड हिट हुआ है. विमान के अगले हिस्से से चील या बाज की तरह दिखने वाला पक्षी टकराया है. पायलट ने लैंडिंग करने का निर्णय बदल दिया और संभावित नुकसान का आंकलन करने के लिए विमान को कुछ देर तक उड़ाते रहे. हर एंगल से तसल्ली होने के बाद पायलट ने विमान को सुरक्षित लैंड कराया. इंडिगो प्रबंधन ने बताया कि पक्षी के टकराने की वजह से विमान को ग्राउंडेड कर दिया गया है और उसकी जांच की जा रही है. विमान की…

Read More

चांडिल: जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय, चांडिल का निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्त ने आवास योजना, पंचायत के विकास कार्यों, मनरेगा के कार्यों की जानकारी लेने के बाद अन्य जरूरी अभिलेख की जांच की. कार्यालय की व्यवस्था में सुधार के निर्देश उपायुक्त ने कार्यालय परिसर का नियमित साफ- सफाई, कार्यालय परिसर में स्थित जर्जर भवनों को ध्वस्त करने तथा क्षेत्रीय पदाधिकारियों का रूट चार्ट तैयार कर क्षेत्र भ्रमण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसके अलावा सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिका को नियमित आंगनवाड़ी केंद्रों का भ्रमण कर केंद्र में दी जा रही…

Read More

जमशेदपुर: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की उपस्थिति में सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन और टाटा स्टील फाउंडेशन के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं. इस एमओयू का उद्देश्य जिले के तीन प्रखंडों- मुसाबनी, डुमरिया और गुरबांदा – में ‘एजुकेशन सिग्नेचर प्रोग्राम’ के माध्यम से बच्चों को समतामूलक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है. एमओयू पर हस्ताक्षर जिला प्रशासन की ओर से डीएसई आशीष पांडेय और टीएसएफ की ओर से दिव्याहस रे ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया. इस साझेदारी के तहत एक सशक्त सार्वजनिक विद्यालय प्रणाली को पुनर्जीवित करते हुए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बच्चे…

Read More

सरायकेला: थाना अंतर्गत सिनी ओपी अंतर्गत कमलपुर गांव में बीते 24 अप्रैल को हुए लूट कांड का उदभेदन करते हुए पुलिस ने अवैध हथियार के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस लूट कांड में आरोपियों ने भारत फाईनेंस के एजेंट से कलेक्शन का 98,311 रुपये और टैब तथा बायोमैट्रिक मशीन लूट लिया था. सोमवार को एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज होते ही एक टीम का गठन किया गया था. टीम ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर चारों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की…

Read More