What's Hot
- Saraikela Police Transfer Posting सरायकेला: पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल के संकेत, वर्षों से जमे कांस्टेबलों का ट्रांसफर कभी भी
- Jamshedpur Loyola Student Proud जमशेदपुर: लोयोला जमशेदपुर के छात्र अपरिमेय सेंगर ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा 98.4% अंक लाकर रचा कीर्तिमान, परिवार और स्कूल का नाम किया रोशन, जाने कौन है साधारण सा दिखने वाला असाधारण अपरिमेय
- Jamshedpur Sonari Adarsh Nagar Society AGM जमशेदपुर: सोनारी आदर्श नगर समिति की 22वीं वार्षिक आमसभा संपन्न, 550 सदस्यों की रही सक्रिय भागीदारी
- Chandil Road Construction Foundation चांडिल: 6.32 करोड़ की 4 सड़कों का शिलान्यास, विधायक सविता महतो ने विकास को दी रफ्तार
- Ramgarh Police Big Success रामगढ़: साइबर अपराध पर एसपी का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार, देशभर में 274 शिकायतों से जुड़ा नेटवर्क उजागर
- Jamshedpur Youth Suspicious Death जमशेदपुर: परसुडीह में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
- Jamtara Theft Case जामताड़ा: सूने घर में लाखों की चोरी, चित्तरंजन में गहने- नकदी गायब, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
- Jamtara Digital Census Preparation जनगणना 2027 की तैयारी तेज, पहले चरण में मकान सूचीकरण शुरू, डिजिटल प्रक्रिया से होगी पूरी गणना.
Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand
जमशेदपुर: मानगो थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड नियर अशोका टॉवर के पास स्थित एक बंद फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के गहने एवं नगदी की चोरी कर ली. बताया जाता है कि गृह स्वामी मानोज पाठक सपरिवार पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने बोकारो गए थे. लौटने पर देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर प्रवेश करने पर पाया कि अलमारी में रखे नगदी और जेवरात गायब हैं. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस जांच में जुटी. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार…
राजनगर/ Rasbihari Mandal सरायकेला- खरसावां जिला अंतर्गत राजनगर प्रखंड के रघुनाथपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत पांच ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चंपाई सोरेन, सिंहभूम सांसद जोबा माझी एवं जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने संयुक्त रूप से किया. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि गांव से लेकर शहर तक हर क्षेत्र का विकास हो, ये सड़कें न केवल आवागमन को सुगम बनाएंगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई रफ्तार देंगी. हमारी प्राथमिकता हमेशा जनहित और विकास कार्यों में रही है. वहीं सांसद जोबा माझी ने कहा कि अक्सर…
कपाली/ Afroz Mallik ओपी क्षेत्र में बीते शुक्रवार को हुए साइकिल और मोटरसाइकिल के बीच सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए शाहिद अफरीदी ने मंगलवार की शाम पांच बजे के आसपास रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. जिसके बाद इलाके में मातम छा गया है. इलाज के दौरान हुई मौत. परिजनों के अनुसार हादसे के बाद उन्हें पहले जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत नाजुक होने पर रिम्स रांची रेफर कर दिया गया था. रिम्स में कई दिनों तक उनका इलाज चला, लेकिन उनकी स्थिति में कोई…
जमशेदपुर/ Shahzad Khan बागबेड़ा थाना क्षेत्र के संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास बीच बाजार में नशे में धुत गम्हरिया के युवक रोहन कर्मकार और अन्य लोगों के बीच झड़प हो गई. रोहन कर्मकार ने धारदार चापड़ से हमला कर दिया, लेकिन हमले में बच गए अन्य लोगों ने उसे पकड़कर संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास यातायात टीओपी पुलिस के हवाले कर दिया. टीओपी पर तैनात जवानों ने बागबेड़ा थाने को सूचना दिया. जहां पीसीआर 9 पर ड्यूटी करते बागबेड़ा थाना के एएसआई ने युवक को धर दबोचा और पकड़ कर थाना ले गए. फिलहाल बागबेड़ा पुलिस रोहन से…
सरायकेला: कल्याण गुरुकुल सिनी में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव उपस्थित हुए. विधायक प्रतिनिधि ने नंबर 42 और 43 बैच का नियुक्ति पत्र वितरण किया, जिसमें 60 छात्राओं को टाटा इलेक्ट्रॉनिक प्राइवेट लिमिटेड बेंगलुरु कर्नाटक में रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं. विधायक प्रतिनिधि ने छात्राओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें महत्व और लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि यह अवसर न केवल आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा, बल्कि आपके परिवार और पूरे समाज के…
धनबाद: पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हथियार के साथ चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. अपराधियों के पास से दो बंदूक, छह जिंदा गोली, तीन स्मार्टफोन और दो बाइक बरामद हुए हैं. डकैती की घटना को अंजाम देने की थी तैयारी. गिरफ्तार अपराधियों की योजना बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में डकैती की घटना को अंजाम देने की थी. पुलिस ने बताया कि अपराधियों को माइक्रो फाइनेंस कंपनी में प्रवेश करने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया. सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ…
सरायकेला: मॉडर्न छऊ के जनक कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव जी की 130वीं जयंती पर नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक मनोज चौधरी ने कुंवर साहब की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया. मनोज चौधरी ने कहा कि कला क्षेत्र में गुरूजनों एवं कला का संरक्षण और संवर्धन करने वाले व्यक्तित्वों का पूजन एवं वंदन करना साथ में उनके अवदान को याद करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है. उन्होंने कहा कि कुंवर साहब ने छऊ कला को मॉडर्नाइज कर विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. *छऊ कला को…
चाईबासा: सदर प्रखंड के गुनाबासा गांव में आदिवासी “हो” समाज युवा महासभा के पदाधिकारियों सहित अन्य सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों ने सामाजिक जागरूकता अभियान चलाया. इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को डायन-प्रथा, सामाजिक बुराइयों और पर्व- त्योहारों के नाम पर होने वाली असामाजिक गतिविधियों के बारे में जागरूक करना था. आदिवासी “हो” समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे विद्यायकों, सांसदों और मंत्रियों को सिर्फ फुटबॉल मैच, मुर्गापाड़ा और बुगी- बुगी डांस का मुख्य अतिथि न बनाएं. उन्होंने कहा कि समाज द्वारा चुने गए हमारे जनप्रतिनिधियों को पेयजल, सिंचाई, रोड, पुलिया, स्कूल…
आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस ने मांझी टोला में बीते 1 जून को हुए गोली चालन मामले का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए कांड में शामिल 4 अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों में मोहित प्रमाणिक, सुजल अधिकारी, रोहित देशपांडे और जिसु गोप शामिल हैं. बता दें कि गोली चालन की घटना में अपराध कर्मी दीपांकर भुइयां घायल हुआ है. गोली उसके पैर में लगी है. उसका टाटा मुख्य अस्पताल में ईलाज चल रहा है. जानकारी देते हुए एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने…
कांड्रा/ Bipin Varshney सीनी- कांड्रा रेलमार्ग पर मंगलवार सुबह पोल संख्या 396/S -10 के नजदीक रेलवे लाइन के ऊपर एक महिला की सिर और दोनों पैर कटी हुई लाश मिली. इस घटना की सूचना कांड्रा थाना को आरपीएफ प्रभारी द्वारा दी गई. सूचना पर तत्काल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया, कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू, सीनी ओपी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद, कांड्रा थाना के एएसआई दीप नारायण सिंह आदि पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गए. महिला की पहचान की कोशिश पुलिस ने महिला की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के लोगों से…