Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

जमशेदपुर: कदमा के विजया हेरिटेज निवासी कारोबारी निखार सबलोक की सोमवार को कांदरबेड़ा में गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर कांदरबेड़ा स्थित होटल ठेंथमाइल स्टोन के समीप हुई. गोलीबारी में निखार के शरीर में चार गोलियां लगीं. घटना के बाद उनके साथियों ने गंभीर रूप से घायल निखार को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार, निखार सबलोक किसी काम से कांदरबेड़ा स्थित होटल ठेंथमाइल गए थे. इसी दौरान अपराधियों ने उन पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से वह…

Read More

सरायकेला: आस्था, सेवा और परंपरा के पांच दशक पूरे होने पर प्राचीन कुदरसाईं शिव मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी पर आयोजित विशाल भंडारा श्रद्धा और सेवा का यादगार उदाहरण बन गया. करीब 50 वर्षों से लगातार चली आ रही इस परंपरा में सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया. मंदिर परिसर पूरे दिन ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजता रहा. पांच दशक पहले शुरू हुई थी भंडारे की परंपरा. कुदरसाईं शिव मंदिर के विशाल भंडारे की शुरुआत करीब पांच दशक पहले स्वर्गीय…

Read More

जमशेदपुर: रोटरैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर सेवार्थ की ओर से चलाए जा रहे विशेष सेवा अभियान ‘कृतज्ञताबन्धनम्’ के प्रथम चरण में सोमवार को विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल, जमशेदपुर में राखी निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई. सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चली प्रतियोगिता में कक्षा पांचवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया. राखी को समाजसेवा और कृतज्ञता से जोड़ने की पहल. अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता के साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी, सम्मान और कृतज्ञता की भावना विकसित करना है. विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई राखियां समाज…

Read More

सरायकेला: समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से संचालित विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. उपायुक्त ने सभी योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित समाधान करना और पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के पहुंचाना है. उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने…

Read More

चाईबासा: झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग के उप सचिव संजय कुमार प्रसाद ने गुरुवार को सोनुआ और गुदड़ी प्रखंड के पीएमश्री स्कूलों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सोनुआ के पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय लोंजो और पीएमश्री मध्य विद्यालय गुदड़ी का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उप सचिव ने स्कूलों में शिक्षकों के स्वीकृत पद और वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों की स्थिति की जानकारी ली. इसके अलावा विद्यालय में उपलब्ध फर्नीचर, आधारभूत संरचना, कंप्यूटर और प्रयोगशाला की सुविधा, खेल मैदान समेत अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया. उप सचिव ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेते…

Read More

सरायकेला: नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है. रेलवे टिकट काउंटर जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल पर करीब 24 घंटे से बिजली गुल थी. बिजली विभाग को सूचना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका, जिससे टिकट लेने पहुंचे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. मामले की जानकारी जब सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी को मिली तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे टिकट काउंटर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित बिजली विभाग को मामले की जानकारी दी. इसके बाद विभाग के मिस्त्री…

Read More

सोनुआ: लगातार हो रही बारिश के कारण सोनुआ-गोइलकेरा मार्ग पर एक बार फिर आवागमन प्रभावित हो गया है. एनएच-320 डी पर झाड़गांव-चांदीपोस पुलिया के ऊपर से पानी का तेज बहाव शुरू हो गया है. सोमवार देर रात से सड़क यातायात बाधित है और मंगलवार को सुरक्षा कारणों से गोइलकेरा से सोनुआ और चक्रधरपुर आने-जाने वाली दो स्कूल बसों का परिचालन रद्द कर दिया गया. पुलिया के ऊपर पानी बहने के कारण गोइलकेरा और सोनुआ के अलावा मार्ग में पड़ने वाले कई गांवों के बच्चे मंगलवार को बसों से स्कूल नहीं जा सके. वहीं निजी वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों से…

Read More

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में सोमवार देर रात हुई भारी बारिश के बाद नदी, नाले और डैम पानी से लबालब हो गए हैं. इसी क्रम में चाईबासा क्षेत्र का पनसुआं डैम भी ओवरफ्लो हो गया है. डैम से बाहर बहता पानी झरने जैसा नजर आ रहा है, जिसने पूरे इलाके की खूबसूरती बढ़ा दी है. पनसुआं डैम के ओवरफ्लो का मनमोहक दृश्य देखने के लिए आसपास के लोग पहुंच रहे हैं. पानी के तेज बहाव और प्राकृतिक नजारे को लोग अपने मोबाइल कैमरों में भी कैद कर रहे हैं. हालांकि, प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और तेज बहाव वाले…

Read More

जामताड़ा: चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना के कस्तूरबा गांधी अस्पताल में भर्ती मरीजों को कथित तौर पर घटिया और बासी भोजन परोसे जाने का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल में उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते देखा जा रहा है. वीडियो में भोजन से दुर्गंध आने और उसके बासी होने का आरोप लगाया गया है. हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है. मामला सामने आने के बाद अस्पताल के मरीजों और उनके परिजनों में नाराजगी की…

Read More

सरायकेला: कपाली नगर परिषद क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के कारण कच्चा मकान धंसने से एक बुजुर्ग समेत दो महिलाएं घायल हो गईं. घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए कपाली स्थित टीएनबी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी प्रेस के माध्यम से मिलने के बाद कपाली नगर परिषद के उपाध्यक्ष मोहम्मद शाबान उर्फ सिटू टीएनबी नर्सिंग होम पहुंचे. उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायल महिलाओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और इलाज की जानकारी ली. इस दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में…

Read More