Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

बोकारो: बीएसएल में नौकरी की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे बेरोजगार अप्रेंटिस युवाओं ने शनिवार को बोकारो डीसी कार्यालय का घेराव कर विरोध जताया. युवाओं का कहना है कि पिछले करीब डेढ़ साल से उन्हें बार-बार आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है. आंदोलनकारियों के अनुसार, बीएसएल प्रबंधन के साथ कई बार वार्ता हुई और अलग-अलग मौकों पर मांगों को लेकर आश्वासन भी दिया गया. इसके बावजूद तय बातों पर अमल नहीं होने से अप्रेंटिस युवाओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार आश्वासन मिलने…

Read More

जमशेदपुर: टाटा स्टील की सिक्योरिटी टीम ने तत्परता दिखाते हुए जुगसलाई स्थित PH3 गेट के समीप करीब 140 किलो कॉपर केबल की चोरी की कोशिश को नाकाम कर दिया. घटना शुक्रवार की देर रात करीब 12:15 बजे की है. टाटा स्टील की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सिक्योरिटी टीम को कंपनी की कीमती सामग्री की चोरी की कोशिश से संबंधित एक विशेष खुफिया सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर टीम ने जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत PH3 गेट के समीप रणनीतिक रूप से घेराबंदी कर निगरानी शुरू की. इसी दौरान करीब 140 किलो कॉपर केबल की चोरी की…

Read More

सरायकेला: आगामी गणेश पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सरायकेला- खरसावां पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगी. पूजा के दौरान कानून- व्यवस्था बिगाड़ने, माहौल खराब करने अथवा किसी तरह का खलल डालने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस तत्काल और कड़ी कार्रवाई करेगी. पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक में जिले के सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को इसे लेकर सख्त निर्देश दिए हैं. एसपी मनोज स्वर्गियारी की अध्यक्षता में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में दोनों अनुमंडलों के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक, सभी थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी…

Read More

रांची: झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जयनंदु की धर्मपत्नी के निधन पर ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने गहरा शोक व्यक्त किया है. शुक्रवार को विधायक रांची स्थित जयनंदु के आवास पहुंचीं और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. विधायक सविता महतो ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि परिवार के किसी अपने को खोने का दुख अत्यंत पीड़ादायक होता है. दुख की इस घड़ी में वह शोकाकुल परिवार के साथ हैं. उन्होंने परिजनों को इस कठिन समय में…

Read More

जामताड़ा: झारखंड में JSSC और JPSC की नियुक्ति परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की CBI जांच कराने और आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर शुक्रवार को भाजपा ने जामताड़ा में जोरदार प्रदर्शन किया. भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं छात्रों ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया. प्रदर्शन के बाद उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की CBI जांच कराने की मांग की गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय शामिल हुए. उन्होंने कहा कि JSSC और JPSC की…

Read More

सरायकेला: राजनगर से सरायकेला को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क इन दिनों अपनी बदहाली की कहानी खुद बयां कर रही है. सड़क पर जगह-जगह बने बड़े और गहरे गड्ढों के बीच लगातार भारी वाहनों का परिचालन आम लोगों के लिए मुसीबत बन गया है. खासकर सरंगपोसी, मझला दावना और सिदमा के आसपास सड़क की हालत को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है. स्थिति ऐसी है कि लोगों के बीच अब सवाल उठ रहा है कि यहां सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों के बीच सड़क बची है. ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर सुबह से देर रात तक भारी…

Read More

जामताड़ा: 23वें गणेश महोत्सव को लेकर गुरुवार को गांधी मैदान में गणेश पूजा आयोजन समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुक्तराम दत्ता ने की. इस दौरान भव्य पूजा एवं महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. समिति के सदस्यों ने बताया कि जामताड़ा के इतिहास में पहली बार गणेश पूजा के लिए पूरी तरह वातानुकूलित पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. पंडाल को ठंडा रखने के लिए बंगाल से सेंट्रलाइज्ड एसी मंगाया जा रहा है. इससे श्रद्धालुओं को पंडाल के अंदर आरामदायक माहौल में भगवान गणेश के दर्शन करने…

Read More

सरायकेला: जिले के कुचाई प्रखंड में वित्तीय वर्ष 2026-27 की विकास योजनाओं के चयन और प्राथमिकता निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति की कार्यकारिणी बैठक आयोजित कर विभिन्न पंचायतों से प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी ने की. बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं और विकास की जरूरतों को सामने रखा. इस दौरान ग्रामीण संपर्क सड़कों, पेयजल, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संरक्षण, नाली निर्माण, सोलर लाइट और सामुदायिक भवन से संबंधित योजनाओं पर विशेष रूप से चर्चा हुई. प्रखंड…

Read More

सरायकेला: पश्चिम बंगाल में तीन बड़े इनामी माओवादियों के आत्मसमर्पण के ठीक बाद सरायकेला- खरसावां के नक्सल प्रभावित कुचाई इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक सरायकेला- खरसावां पुलिस ने कोबरा और पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से कुचाई थाना क्षेत्र के रोलाहातु के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया है. अभियान के दौरान जंगल से भारी मात्रा में हथियार और अन्य नक्सली सामग्री बरामद होने की सूचना है. फिलहाल अभियान जारी रहने के कारण पुलिस की ओर से बरामदगी का पूरा ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया गया है. इस ऑपरेशन की कड़ी गुरुवार को पश्चिम…

Read More

जामताड़ा: साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने नारायणपुर और करमाटांड़ थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन और 13 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार, आरोपी देश के विभिन्न राज्यों में लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाते थे. शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी शंभू कुमार सिंह ने कार्रवाई की जानकारी दी. इस दौरान साइबर डीएसपी अमित रविदास और साइबर थाना प्रभारी राजेश…

Read More