जमशेदपुर. बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में लगे मेले में रविवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ‘मौत के कुएं’ में करतब दिखा रही एक युवती की बाइक में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते बाइक आग की लपटों में घिर गई. हादसे में युवती के झुलसने की सूचना है, जिसे इलाज के लिए भेजा गया.


घटना के वक्त मौत के कुएं के आसपास बड़ी संख्या में लोग करतब देख रहे थे. अचानक बाइक में आग लगने से दर्शकों में भी हड़कंप मच गया. मौके पर मौजूद लोगों ने घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बताया जा रहा है कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. हालांकि बाइक पूरी तरह जल गई.
बाइक में आग किस वजह से लगी, फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. तकनीकी जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

