Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

खरसावां: दशहरा मेला के अवसर पर खुंटपानी प्रखंड के कुमारलोटा गांव में यंग राइजिंग स्टार क्लब की ओर से आयोजित चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार देर शाम समापन हुआ. फाइनल मुकाबले में पीएससी चोंयासाई ने जोंको ब्रदर्स बिंदीबासा को पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. विजेता पीएससी चोंयासाई को खस्सी के साथ 35 हजार रुपये और उपविजेता जोंको ब्रदर्स बिंदीबासा को खस्सी के साथ 30 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया गया. तीसरे स्थान पर रही दुंबीसाई की टीम को खस्सी के साथ 20 हजार तथा चौथे स्थान पर रही दिव्यानी एफसी को खस्सी के साथ 15 हजार…

Read More

जामताड़ा: इंडिया न्यूज़ वायरल बिहार झारखंड में शनिवार को ‘यात्री परेशान, एजेंसी बेपरवाह, जामताड़ा स्टेशन की लिफ्ट अगले दिन पर टली’ शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद रेलवे प्रशासन और अधिकृत एजेंसी हरकत में आई. जिस लिफ्ट को ठीक करने के लिए रविवार तक का इंतजार करने की बात कही जा रही थी, उसे शनिवार देर रात करीब 11 बजे तक चालू कर दिया गया. लिफ्ट खराब होने से बुजुर्गों, दिव्यांगों और अन्य यात्रियों को परेशानी हो रही थी. खबर के असर से एजेंसी ने देर रात मरम्मत कर सेवा बहाल कर दी. रिपोर्ट: मनीष बरनवाल

Read More

लोहरदगा: एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर लोहरदगा पहुंचीं. जिला कांग्रेस मुख्यालय में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की. इसके बाद फूलो देवी नेताम लोहरदगा सांसद एवं कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत के आवास पहुंचीं. यहां दोनों नेताओं के बीच 1 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी महारैली को लेकर विचार-विमर्श हुआ. चर्चा में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और…

Read More

सरायकेला: किसानों की आय बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक समय पर पहुंचाने को लेकर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने संबंधित विभागों को लक्ष्य के अनुरूप काम करने का निर्देश दिया है. समाहरणालय सभागार में शनिवार को कृषि एवं संबद्ध विभागों की मासिक समीक्षा बैठक में उन्होंने योजनाओं की प्रगति और पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की. उपायुक्त ने किसान पंजीकरण में तेजी लाने के साथ पंचायत और गांव स्तर पर योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा. बीज वितरण की समीक्षा करते हुए पंजीकृत किसानों को गेहूं, तिलहन, सरसों, चना, अरहर समेत…

Read More

बोकारो: जिले के हरला थाना क्षेत्र में नशे के लिए पैसे नहीं देने पर 65 वर्षीय बुजुर्ग की पत्थर से कूचकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक की पहचान भरत सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने मामले में आरोपी पंकज साव उर्फ पंकज वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार घटना शनिवार की सुबह करीब 5:15 बजे सेक्टर-9 स्थित सरदार पटेल स्कूल के पास हुई. आरोपी ने कथित तौर पर भरत सिंह से नशा करने के लिए पैसे मांगे. पैसे देने से इनकार करने पर उनके पॉकेट से मोबाइल छीनने का प्रयास…

Read More

बोकारो: जिले के चंद्रपुरा प्रखंड के दुग्दा स्थित बीसीसीएल कॉलोनी के एम ब्लॉक में गैस लीक होने से एक क्वार्टर में अचानक आग लग गई. घटना क्वार्टर संख्या M-41/1 की है. आग तेजी से फैलने के कारण घर में मौजूद कई कीमती घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए. हादसे में गृहिणी गणेशमती चौहान घायल हो गईं. गृहस्वामी जीवन चौहान के अनुसार गैस खोलने के दौरान अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते आसपास रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया. आग में कूलर, पंखा, वाशिंग मशीन, गीजर, टेलीविजन, वाटर प्यूरीफायर, दरवाजे समेत अन्य घरेलू सामान जल गए. परिवार…

Read More

बोकारो: जिले के हरला थाना क्षेत्र में नशे के लिए पैसे नहीं देने पर 65 वर्षीय बुजुर्ग की पत्थर से कूचकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक की पहचान भरत सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने मामले में आरोपी पंकज साव उर्फ पंकज वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार घटना शनिवार की सुबह करीब 5:15 बजे सेक्टर-9 स्थित सरदार पटेल स्कूल के पास हुई. आरोपी ने कथित तौर पर भरत सिंह से नशा करने के लिए पैसे मांगे. पैसे देने से इनकार करने पर उनके पॉकेट से मोबाइल छीनने का प्रयास…

Read More

बोकारो: जिले के बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत तेनुघाट-पेटरवार मुख्य मार्ग स्थित एक ट्रैक्टर गैरेज में अचानक भीषण आग लग गई. गैरेज में मौजूद ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और अंदर रखे ट्रैक्टर के पार्ट्स समेत अन्य सामान जलकर राख हो गए. गैरेज मालिक प्रेमलेश शर्मा ने बताया कि घटना के समय वह घर पर खाना खा रहे थे. स्थानीय लोगों ने उन्हें गैरेज में आग लगने की सूचना दी. उनके अनुसार अग्निकांड में करीब 25 से 30 लाख रुपये या उससे अधिक के नुकसान का अनुमान है. आग…

Read More

जामताड़ा: रेलनगरी चित्तरंजन स्थित गंगा बोटिंग क्लब में एक नाबालिग बच्ची के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. माता-पिता के साथ घूमने पहुंची बच्ची के साथ हुई इस घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है. घटना ने क्लब परिसर में बच्चों और परिवारों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बच्ची की चीख सुनकर घबराए माता-पिता मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने माता-पिता के साथ गंगा बोटिंग क्लब घूमने गई थी. इस दौरान उसके माता-पिता पार्क में बैठे थे, जबकि…

Read More

जामताड़ा: जामताड़ा-मदनकट्टा रेलखंड के नवाडीह-दुर्गापुर के समीप शनिवार सुबह रेल ट्रैक पर प्रेमी युगल के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना पोल संख्या 271/4 और 271/5 के बीच की बताई जा रही है. मृतकों की पहचान करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रिंगोचिंगो गांव निवासी रॉकी कुमार मंडल और नाजिया खातून के रूप में हुई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा. लंबे समय से चल रहा था प्रेम…

Read More