Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

धनबाद: सांसद ढुल्लु महतो ने बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी को पत्र लिखकर अप्रेंटिस पास छात्रों की नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2016-17 में अप्रेंटिस छात्रों की नियुक्ति हेतु प्रस्ताव पहले ही दिया जा चुका था, लेकिन विभागीय शिथिलता के कारण अब तक प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है. सांसद ने बताया कि इस मामले को लेकर छात्र लगातार आवाज़ उठा रहे हैं और कई बार आवेदन भी कर चुके हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूरी नहीं की गई तो छात्रों में आक्रोश और बढ़ सकता है. पत्र में…

Read More

चांडिल: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल चांडिल के अंतर्गत आने वाले सभी एटीपी मशीन (चांडिल, कपाली और आदरडीह) तथा अवर प्रमंडल कार्यालय का कलेक्शन काउंटर रविवार, 31 अगस्त 2025 को भी खुला रहेगा. यह व्यवस्था उपभोक्ताओं की सुविधा और राजस्व संग्रहण को ध्यान में रखकर की गई है. बिजली विभाग की ओर से बताया गया है कि इस दिन भी अन्य कार्य जैसे आरसी- डीसी रसीद, मीटर टेस्टिंग फीस आदि सामान्य दिनों की तरह सुचारू रूप से किए जाएंगे. उपभोक्ताओं को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक काउंटर पर सेवाएं उपलब्ध होंगी. इसके…

Read More

चांडिल/ Shubham Mishra झारखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा को नई ऊंचाई देने वाला ऐतिहासिक आयोजन मार्च 2026 में चांडिल में आयोजित होने जा रहा है. 8 मार्च से 16 मार्च 2026 तक डोबो के रुगड़ी में श्री 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह सर्व धर्म सम्मेलन और नौ दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन होगा. इसकी जानकारी आयोजन समिति के पुरुषोत्तम शास्त्री ने दी. उन्होंने बताया कि यह महायज्ञ न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक होगा. इस आयोजन में देशभर से विद्वान संत, महात्मा, आचार्य और शंकराचार्य शामिल होंगे.…

Read More

सरायकेला: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने आदित्यपुर- कांड्रा मार्ग पर अभियान चलाया. इस दौरान सर्विस रोड पर डेंजर तरीके से पार्किंग किए गए वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हेकिल अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 89,750 रुपये जुर्माना वसूला गया. ट्रैफिक प्रभारी ने वाहन चालकों को चेतावनी दी कि सर्विस रोड में अवैध पार्किंग न करें. उन्होंने कहा कि पकड़े जाने पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी. ट्रैफिक पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है. बता दें कि औद्योगिक सेक्टर में पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण बाहर…

Read More

चांडिल/ Afroz Mallik कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत डांगरडीह में बुधवार शाम उस समय अफरा- तफरी मच गई जब एक होटल के गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई. सिलेंडर में आग लगते ही आसपास के लोग भयभीत होकर इधर- उधर भागने लगे और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए गीले कपड़ों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया. उनकी सूझबूझ और तत्परता के कारण आग ज्यादा फैल नहीं सकी और समय रहते ही बुझा दी गई. इस वजह से कोई बड़ा हादसा होने से टल गया. सूत्रों के…

Read More

ईचागढ़: गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर ईचागढ़ की विधायक सविता महतो बुधवार को नीमडीह प्रखंड के पूड़ीयारा, बांदु, चांडिल के आदर्श कॉलोनी तथा ईचागढ़ के गौरांगकोचा में आयोजित गणेश पूजा में शामिल हुईं. इस दौरान विधायक ने गणेश मंडप में माथा टेक कर क्षेत्र की सुख- समृद्धि और मंगल की कामना की. इसमें नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, राहुल वर्मा, मंगल मांझी समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे. इस दौरान पूजा स्थल पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला और विधायक की उपस्थिति से श्रद्धालुओं में उत्साह का संचार हुआ.

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के पांसकुरा धरमपुर निवासी 55 वर्षीय शेख अब्दुल शमशाद अली साइकिल से कोलकाता से अजमेर शरीफ की यात्रा कर रहे हैं. वे यह यात्रा सभी धर्मों के लोगों के बीच शांति और सौहार्द का संदेश लेकर कर रहे हैं. 22 अगस्त से शुरू हुई उनकी यह यात्रा सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा पहुंची. शेख अब्दुल शमशाद अली चक्रधरपुर होते हुए सोनुआ पहुंचे, जहां मुस्लिम समुदाय सहित अन्य समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया. मौके पर उन्होंने कहा कि वे अजमेर शरीफ में सभी धर्मों के लोगों के लिए…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik सोनुआ प्रखंड के देवांवीर पंचायत में सरकारी राशि के दुरुपयोग का मामला सामने आया है. पंचायत की मुखिया ज्योति सोय ने पंचायत सचिव अमितेश रंजन और 15वीं वित्त आयोग के प्रखंड समन्वयक पर मिलीभगत कर राशि का गलत उपयोग करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में मुखिया ने बीडीओ को लिखित शिकायत भी सौंपी है. मामले के अनुसार पंचायत सचिव ने मुखिया से 50 से 55 हजार रुपये तक के एंड्रॉयड मोबाइल खरीदने का प्रस्ताव रखा था. मुखिया ने अधिक दाम पर मोबाइल खरीदने से इनकार कर दिया. इसके बावजूद पंचायत सचिव ने प्रखंड समन्वयक के…

Read More

सरायकेला: झारखंड में एक सितंबर से अंग्रेजी शराब की बिक्री एजेंसी के हाथों में सौंप दी जाएगी. इसके लिए उत्पाद विभाग जोर-शोर से तैयारी कर रहा है. हालांकि सरकार और विभागीय मंत्री पूरी पारदर्शिता का दावा कर रहे हैं, मगर विभाग के अंदरूनी हालात इन दावों पर सवाल खड़े कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक आबकारी विभाग के कुछ अधिकारी और कर्मी, जिन्हें स्थानीय लोग “विभाग के कीड़े” कहकर संबोधित कर रहे हैं, सरकार की मंशा को ठेंगा दिखा रहे हैं. बताया जाता है कि पहले से आवंटित दुकानों के मालिकों पर दबाव बनाया जा रहा है कि वे किराया…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik अधिवक्ता सह जेएलकेएम के युवा नेता महेंद्र जामुदा ने झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार केवल नए भवन निर्माण में लगी हुई है जबकि स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बदहाल है. उन्होंने नगड़ी में रिम्स 2 के निर्माण पर सवाल उठाते हुए कहा कि वहां के रैयत इस परियोजना को नहीं चाहते हैं, बावजूद इसके सरकार एड़ी चोटी का जोर लगा रही है. जामुदा ने आरोप लगाया कि सरकार को बिल्डिंग बनाने से खुशी शायद इसलिए मिल रही है क्योंकि इससे ठेकेदारों और संबंधित लोगों को फायदा होगा. लेकिन राज्य के अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य…

Read More