जमशेदपुर: टाटा स्टील की सिक्योरिटी टीम ने तत्परता दिखाते हुए जुगसलाई स्थित PH3 गेट के समीप करीब 140 किलो कॉपर केबल की चोरी की कोशिश को नाकाम कर दिया. घटना शुक्रवार की देर रात करीब 12:15 बजे की है.


टाटा स्टील की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सिक्योरिटी टीम को कंपनी की कीमती सामग्री की चोरी की कोशिश से संबंधित एक विशेष खुफिया सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर टीम ने जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत PH3 गेट के समीप रणनीतिक रूप से घेराबंदी कर निगरानी शुरू की.
इसी दौरान करीब 140 किलो कॉपर केबल की चोरी की कोशिश का पता चला. सिक्योरिटी टीम ने समय रहते कार्रवाई करते हुए चोरी की कोशिश को विफल कर दिया और कंपनी की कीमती संपत्ति को नुकसान होने से बचाया.
टाटा स्टील ने कहा कि सिक्योरिटी टीम की यह कार्रवाई खुफिया सूचनाओं के आधार पर सक्रिय और सतर्क सुरक्षा व्यवस्था को दर्शाती है. समय पर की गई कार्रवाई के कारण कंपनी की संपत्ति की चोरी होने से बच गई.
रिपोर्ट: अफ़रोज़ मल्लिक

