Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

आदित्यपुर: आरआईटी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 में सहारा गार्डन सिटी के समीप वर्षों से बसे परिवारों के आशियाने पर बुलडोजर चलने की आशंका के बीच सोमवार को बस्तीवासियों का गुस्सा फूट पड़ा. स्व. घासीराम के वंशजों द्वारा बनाए गए मकानों को तोड़े जाने की कार्रवाई की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एकजुट हो गए और भाजपा नेता रंजन दास के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मकान टूटने की आशंका से सहमे लोगों ने रंजन दास पर भयादोहन और गरीब परिवारों पर दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं. रंजन दास को आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व डिप्टी…

Read More

कटिहार: नगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली स्थित पटेल चौक के पास दिनदहाड़े अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात का वीडियो फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक हमलावर अधिवक्ता को गोली मारता दिखाई दे रहा है. घटना के पीछे कोर्ट से जुड़े किसी विवाद की चर्चा है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं परिजनों ने पुराने विवाद का हवाला देते हुए एक व्यक्ति पर हत्या को अंजाम देने का आरोप लगाया है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. सामने आए फुटेज और परिजनों के आरोपों के आधार…

Read More

जमशेदपुर: मानगो पुल पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा की रहने वाली एक महिला ने अपने बच्चे के साथ स्वर्णरेखा नदी में कूदने का प्रयास किया. महिला की गतिविधि देखकर वहां मौजूद राहगीरों ने तत्काल हस्तक्षेप किया और महिला व बच्चे को सुरक्षित बचा लिया. इसके बाद महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया. महिला ने यह कदम उठाने का प्रयास क्यों किया, इसकी आधिकारिक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है. बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद को लेकर तनाव में थी. हालांकि पुलिस पूरे मामले की…

Read More

बोकारो: एक मां अपने बेटे की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए जितिया का 24 घंटे का निर्जला व्रत रखती रही, लेकिन जिस दिन उसे व्रत का पारण करना था, उसी दिन उसके 17 वर्षीय बेटे की मौत हो गई. चास थाना क्षेत्र के तेलीडीह स्थित देव मार्केट के पास हुई इस हृदयविदारक घटना से परिवार में मातम पसर गया. मृतक की पहचान शिवांश उर्फ राहुल कुमार के रूप में हुई है. वह दसवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था और वर्ष 2027 में मैट्रिक की परीक्षा देने वाला था. रविवार अहले सुबह वह चौथी मंजिल से नीचे…

Read More

आसनसोल: कभी कारखानों की मशीनों की आवाज से गूंजने वाला आसनसोल- रानीगंज औद्योगिक क्षेत्र आज कई जगह बंद और निष्क्रिय औद्योगिक परिसरों की विरासत भी ढो रहा है. इन परिसरों में पड़े पुराने लोहे, मशीनरी, पाइप, बीम और दूसरे धातु सामान की कीमत लाखों- करोड़ों तक पहुंच सकती है. यही बेशकीमती स्क्रैप अब सुरक्षा व्यवस्था के सामने बड़ी चुनौती है. सवाल इसलिए गंभीर है क्योंकि स्क्रैप का वैध कारोबार अपराध नहीं है. लेकिन किसी कारखाने या औद्योगिक परिसर से बिना अनुमति लोहा निकालना, चोरी का माल खरीदना अथवा बिना वैध दस्तावेज उसका परिवहन और बिक्री करना कानूनन अपराध है. ऐसे…

Read More

आसनसोल: सत्ता बदलती है. सरकारें बदलती हैं. अधिकारी बदलते हैं. अवैध कारोबार के खिलाफ नारे और अभियान के नाम भी बदल जाते हैं. मगर आसनसोल के कोयलांचल में एक सवाल वर्षों से अपनी जगह खड़ा है- क्या सिर्फ चेहरे बदले हैं या सिस्टम भी बदला है? शनिवार को मेन धेमोमेन कोलियरी इलाके में ECL के सुरक्षा कर्मियों ने करीब 20 टन कथित रूप से अवैध खनन कर रखे गए कोयले को जब्त किया. कार्रवाई अपने आप में महत्वपूर्ण है. लेकिन यह जब्ती एक उपलब्धि के साथ व्यवस्था के सामने असहज सवाल भी रखती है. अगर अवैध कोयले पर नकेल कस…

Read More

चांडिल: फुटबॉल के प्रति जुनून और हजारों खेल प्रेमियों की मौजूदगी के लिए पहचान बना चुकी HLM ट्रॉफी एक बार फिर चांडिल में अपना रंग जमाने को तैयार है. जिस आयोजन का क्षेत्र के फुटबॉल प्रेमियों को सालभर इंतजार रहता है, उसका आयोजन इस बार 6 और 7 अक्टूबर 2026 को धातकीडीह फुटबॉल मैदान में होगा. दो दिनों तक मैदान में फुटबॉल का रोमांच रहेगा तो इसके साथ सेवा, स्वास्थ्य और संस्कृति का भी संगम देखने को मिलेगा. HLM ट्रॉफी की तैयारियों और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई. आयोजकों ने बताया कि इस…

Read More

जामताड़ा: सीमित संसाधन, छोटे शहर की सुविधाएं और साधारण परिवार की पृष्ठभूमि भी मिहिजाम की बेटी खुशी कुमारी के हौसले को नहीं रोक सकी. कृष्णानगर निवासी और प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, मिहिजाम की कक्षा नौ की छात्रा खुशी ने खेलो झारखंड के तहत रांची खेलगांव में आयोजित 3000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल जीता. प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के कुल 24 धावकों ने हिस्सा लिया. खुशी ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया. उसकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे जामताड़ा जिले में खुशी का माहौल है. खास…

Read More

चाईबासा: भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के तहत गुदड़ी प्रखंड के लोढ़ाई स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय और आसपास के क्षेत्र में 60 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की E/60 कंपनी द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया. कंपनी कमांडर श्री राकेश सैनी की अध्यक्षता में आयोजित अभियान में CRPF जवानों, शिक्षकों और स्कूली बच्चों ने मिलकर विद्यालय परिसर, कक्षाओं और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की. अभियान के बाद बच्चों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें अपने घर तथा गांव को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई. स्वच्छता के प्रति बच्चों का उत्साह बढ़ाने…

Read More

जमशेदपुर: जिउतिया पूजा के दौरान मानगो नदी घाट पर हुए हादसे का दुखद अंत हुआ. नदी में लापता 13 वर्षीय पूनम को रविवार को स्थानीय गोताखोरों की टीम ने तलाशी अभियान के दौरान नदी से निकाल लिया. पूनम के मिलने के साथ ही उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठे परिवार में कोहराम मच गया. शनिवार को जिउतिया पूजा के दौरान पूनम अपनी बहन के साथ मानगो नदी घाट पर स्नान करने गई थी. इसी दौरान दोनों बहनें अचानक पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगीं. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक बहन…

Read More