कटिहार: नगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली स्थित पटेल चौक के पास दिनदहाड़े अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात का वीडियो फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक हमलावर अधिवक्ता को गोली मारता दिखाई दे रहा है.


विज्ञापन
घटना के पीछे कोर्ट से जुड़े किसी विवाद की चर्चा है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं परिजनों ने पुराने विवाद का हवाला देते हुए एक व्यक्ति पर हत्या को अंजाम देने का आरोप लगाया है.
घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. सामने आए फुटेज और परिजनों के आरोपों के आधार पर हमलावर की पहचान और हत्या के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
