Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

सरायकेला: आगामी दुर्गापूजा को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने गश्त और जांच अभियान तेज कर दिया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार देर रात आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पराशर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रोड नंबर-7 बाजार एवं आसपास के इलाकों में पैदल गश्त की. इस दौरान अड्डेबाजी और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ विशेष जांच अभियान भी चलाया गया. पुलिस टीम ने बाजार, मुख्य सड़कों और आसपास के संवेदनशील स्थानों का भ्रमण किया. देर रात अनावश्यक रूप से सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई. पुलिस ने…

Read More

जमशेदपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का जन्मदिन बुधवार को बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम में सेवा कार्यक्रम के रूप में मनाया गया. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बुजुर्गों के बीच नाश्ता वितरित किया गया. जरूरतमंदों के लिए राशन किट भी उपलब्ध कराई गई. कार्यक्रम के दौरान आदित्य साहू वीडियो कॉल के माध्यम से ओल्ड एज होम में रहने वाले बुजुर्गों से जुड़े. उन्होंने बुजुर्गों का हालचाल जाना और उनसे आशीर्वाद लिया. बुजुर्गों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की. इस दौरान लेप्रोसी फैमिली…

Read More

कांड्रा: पिंड्राबेड़ा स्थित सिद्धू-कान्हू खेल गांव में आजाद क्लब, पिंड्राबेड़ा के तत्वावधान में 10 और 11 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ सह 40+ फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी. आयोजन को लेकर क्लब की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 1.20 लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 80 हजार रुपये, जबकि तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 50-50 हजार रुपये पुरस्कार राशि दी जाएगी. प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 8 हजार रुपये निर्धारित किया गया…

Read More

आदित्यपुर: टेंडर हो गया. एग्रीमेंट हो गया. संवेदक तय हो गया. योजना भी तय हो गई. बस एक चीज नहीं हुई- काम. आदित्यपुर नगर निगम में विकास की मौजूदा तस्वीर समझनी हो तो वार्ड संख्या 34 के बाबाकुटी रोड नंबर एस-2 चले आइए. यहां नंदलाल पंडित के घर से सियाशरण झा के घर तक बहने वाला मुख्य नाला जर्जर अवस्था की पराकाष्ठा पार कर चुका है. हालात ऐसे हैं कि लोगों के लिए घर से निकलना तक मुश्किल हो रहा है. करीब आठ महीने पहले इस नाले के साथ रामसागर सिंह कुशवाहा के घर से रामसुरेश शर्मा के घर तक…

Read More

जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव में देर रात पुलिस और बिंदल मॉल रेस्टोरेंट फायरिंग कांड के दो आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस के अनुसार दोनों तरफ से तीन-तीन राउंड फायरिंग हुई. जवाबी कार्रवाई में आरोपी मोहन यादव और अजीत मंडल के पैर में गोली लगी. दोनों को घायल अवस्था में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक 26 सितंबर को सोनारी स्थित बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी के मामले में दोनों की तलाश की जा रही थी. इस घटना में चार लोग गोली लगने से घायल हुए थे. वारदात में…

Read More

बोकारो: चास अंचल कार्यालय में सोमवार को जमीन विवाद से जुड़े मामले को लेकर हंगामा हो गया. बिजुलिया से पहुंचे चार से छह युवकों और कार्यालय कर्मियों के बीच विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है. मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अलग-अलग आरोप लगाए हैं. चास सीओ सेवा राम के अनुसार, युवक जमीन विवाद से संबंधित अपना काम तत्काल कराने की मांग कर रहे थे. उन्हें कुछ देर इंतजार करने के लिए कहा गया, क्योंकि कार्यालय में इन दिनों SIR और झारखंड सरकार के ऑफलाइन प्रमाणपत्र से जुड़े कार्य तेजी से…

Read More

साहेबगंज: राधानगर थाना क्षेत्र में मोहनपुर चौक के समीप NH सड़क पर रविवार तड़के एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान मोहनपुर निवासी गौरचन्द्र बागती के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और कुछ ही समय में मृतक के चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर की सुबह करीब 4:45 बजे राधानगर थाना को सूचना मिली कि मोहनपुर चौक के पास सड़क पर गौरचन्द्र बागती की हत्या कर दी गई है. सूचना के बाद वरीय पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी गई. साहेबगंज पुलिस…

Read More

गिरिडीह: जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में चंदौरी-बरहमसिया मार्ग पर सोमवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका फूफा गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों सुबह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के बिसौली निवासी लाटो तुरी अपने ससुराल चंदौरी आए हुए थे. सोमवार सुबह वह अपने भतीजे करण तुरी, पिता सिकंदर तुरी, के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. इसी दौरान बरहमसिया के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर…

Read More

बोकारो: जिले के ललपनिया थाना पुलिस ने बाइक चोरी के एक गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी Zomato डिलीवरी की आड़ में मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देते थे. पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनकी निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिल और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी वाहन चेकिंग से बचने के लिए डिलीवरी बैग का इस्तेमाल करते थे. चोरी की वारदात के दौरान कपड़ों के ऊपर अलग-अलग रंग के कपड़े पहनकर CCTV कैमरों और लोगों की नजर से बचने की…

Read More

पाकुड़ : रविंद्र भवन टाउन हॉल में सोमवार को तेजस जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. DPIIT, Startup India, झारखंड सरकार एवं JIIDCO के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन उपायुक्त मेघा भारद्वाज समेत अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यशाला में युवाओं को Startup शुरू करने, नवाचार, मेंटरशिप, वित्तीय सहयोग, बाजार से जुड़ाव और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. अधिकारियों और विशेषज्ञों ने युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए जरूरी जानकारी और मार्गदर्शन दिया. उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि युवा अपने आसपास की स्थानीय समस्याओं को पहचानकर उनके व्यावहारिक…

Read More