Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत सीतारामडेरा थाना पुलिस ने हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुकू कर्मकार उर्फ सुकू लोहार (24) के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल और मैगजीन बरामद की है. सिटी एसपी ललित मीणा के अनुसार, 14 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि मानगो बस स्टैंड के पास भुइयांडीह इलाके में एक युवक हथियार लेकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम…

Read More

बोकारो: फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के मकोली में आयोजित डांडिया कार्यक्रम के दौरान एक युवक द्वारा युवती को कथित तौर पर दो से तीन थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है. घटना के बाद आयोजन स्थल पर महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, डांडिया कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर युवक और युवती के बीच विवाद हो गया. इसी दौरान युवक पर युवती को दो से तीन थप्पड़ मारने का आरोप है. घटना के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच इसकी चर्चा होने लगी. हालांकि, विवाद की वास्तविक…

Read More

जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुटु स्थित जेपी रोड पर बुधवार देर रात करीब 12:05 बजे एटीएम को क्षतिग्रस्त करते एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने पकड़ लिया. युवक फिंडी (FINDI) एटीएम को लोहे की रॉड से नुकसान पहुंचा रहा था. पुलिस ने उसके पास से लोहे की रॉड बरामद की है. पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवक ने पूछताछ के दौरान अपना पता शिवमंदिर, हरहरगुटु के पीछे, थाना बागबेड़ा बताया है. प्रारंभिक जांच में युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हुआ है. हालांकि, उसकी मानसिक स्थिति की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. घटना की सूचना एटीएम फ्रेंचाइजी…

Read More

बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापित अप्रेंटिस संघ का आंदोलन उग्र हो गया है. अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के छठे दिन गुरुवार को आंदोलनकारियों ने प्लांट के गेट संख्या 9 और 10 को जाम कर दिया. इससे प्लांट में सामान लेकर आने और बाहर जाने वाले वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया. दोनों गेटों के बाहर ट्रकों और अन्य वाहनों की लंबी कतार लग गई है. आंदोलनकारी सुबह से ही गेट के बाहर धरने पर बैठे हैं. विस्थापित अप्रेंटिस संघ ने प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि गुरुवार को वार्ता के लिए पहल…

Read More

सरायकेला: खरसावां विधानसभा क्षेत्र में किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल की गई है. खरसावां प्रखंड के देवली गुटुसाई (पोटका) गांव में करीब 1.6 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सोलर लिफ्ट इरिगेशन सिस्टम योजना का विधायक दशरथ गागराई ने शिलान्यास किया. योजना के पूरा होने के बाद सौर ऊर्जा की मदद से जलस्रोत से पानी खेतों तक पहुंचाया जाएगा. इससे किसानों की बारिश पर निर्भरता कम होने के साथ सिंचाई के लिए बिजली और डीजल पर होने वाले खर्च से भी राहत मिलने की उम्मीद है. सिंचाई मजबूत होगी तो किसान होंगे…

Read More

चांडिल: विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल चांडिल के 33 केवी फीडर-2 में मेंटेनेंस कार्य को लेकर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान डाली कटाई एवं आवश्यक रखरखाव का कार्य किया जाएगा. इसके कारण अनुमंडल कार्यालय, चांडिल बाजार, प्रखंड कार्यालय, चौका, गोरांगकोचा, उरमाल, खूंटी सहित आसपास के क्षेत्रों में करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. सहायक विद्युत अभियंता कालीनाथ सिंह मुंडा ने इसकी जानकारी देते हुए उपभोक्ताओं से मेंटेनेंस अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारी रखने की अपील की है.

Read More

चांडिल: चौका ओवरब्रिज पर बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे सड़क दुर्घटना में एक कार चालक घायल हो गया. रांची की ओर से आ रही बलेनो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना की सूचना मिलने पर भाजपा युवा नेता आकाश महतो मौके पर पहुंचे. चौका थाना पुलिस की मदद से घायल चालक को कार से सुरक्षित बाहर निकाला गया और इलाज के लिए चांडिल अस्पताल भेजा गया. घायल की पहचान मोहम्मद जियाउद्दीन के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार वह रामगढ़ से अपने घर मानगो के ओल्ड…

Read More

धनबाद: जिले के मनियाडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और कुख्यात अपराधी शंकर डे के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शंकर के पैर में गोली लगी. घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सुरक्षा के बीच उसका इलाज चल रहा है. हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग का दावा मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने शंकर डे को मैथन से गिरफ्तार किया था. पूछताछ में उसने राम प्रताप प्रसाद की हत्या में संलिप्तता स्वीकार करने की बात कही. इसके बाद पुलिस उसे…

Read More

आदित्यपुर: कृषि विज्ञान केंद्र परिसर से 24 घंटे के भीतर दो मजदूरों के शव मिलने के बाद अब आदित्यपुर पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है. बुधवार सुबह तालाब से बरामद दूसरे शव की पहचान किशनदेव सहनी के रूप में हुई है. किशनदेव तीन दिनों से लापता था और परिजनों के अनुसार इसकी सूचना आदित्यपुर थाने को पहले ही दी जा चुकी थी. किशनदेव गम्हरिया ब्लॉक के समीप रोहतास कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था और आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की एक निजी कंपनी में काम करता था. पत्नी के अनुसार उसकी किसी से दुश्मनी की जानकारी नहीं…

Read More

बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापितों और अप्रेंटिस संघ का आंदोलन मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रहा. सोमवार शाम कैंडल मार्च निकालने के बाद मंगलवार को आंदोलनकारियों ने मशाल जुलूस निकालकर बीएसएल प्रबंधन के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया. आंदोलनकारियों ने धरना स्थल से मशाल जुलूस निकाला, जो बीएसएल के प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार तक पहुंचा. इसके बाद प्रदर्शनकारी वापस धरना स्थल पहुंचे और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखी. मजदूर यूनियन के नेता अजय सिंह ने कहा कि विस्थापितों और अप्रेंटिस संघ की नियोजन संबंधी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा.…

Read More