चांडिल: विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल चांडिल के 33 केवी फीडर-2 में मेंटेनेंस कार्य को लेकर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.


विज्ञापन
इस दौरान डाली कटाई एवं आवश्यक रखरखाव का कार्य किया जाएगा. इसके कारण अनुमंडल कार्यालय, चांडिल बाजार, प्रखंड कार्यालय, चौका, गोरांगकोचा, उरमाल, खूंटी सहित आसपास के क्षेत्रों में करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
सहायक विद्युत अभियंता कालीनाथ सिंह मुंडा ने इसकी जानकारी देते हुए उपभोक्ताओं से मेंटेनेंस अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारी रखने की अपील की है.

विज्ञापन
