बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापितों और अप्रेंटिस संघ का आंदोलन मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रहा. सोमवार शाम कैंडल मार्च निकालने के बाद मंगलवार को आंदोलनकारियों ने मशाल जुलूस निकालकर बीएसएल प्रबंधन के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया.


विज्ञापन
आंदोलनकारियों ने धरना स्थल से मशाल जुलूस निकाला, जो बीएसएल के प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार तक पहुंचा. इसके बाद प्रदर्शनकारी वापस धरना स्थल पहुंचे और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखी.
मजदूर यूनियन के नेता अजय सिंह ने कहा कि विस्थापितों और अप्रेंटिस संघ की नियोजन संबंधी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि बीएसएल प्रबंधन ने मांगों पर पहल नहीं की तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा और इसका स्वरूप भी बदला जा सकता है.
रिपोर्ट : शुभम मिश्रा

विज्ञापन
