Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

सरायकेला: जिला मुख्यालय स्थित काशी साहू कॉलेज में नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत डाले गए मतों की गिनती जारी है. मतगणना शुरू हुए करीब चार घंटे बीतने को हैं, लेकिन अब तक निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के तीनों निकायों के प्रथम चरण की मतगणना की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. मतगणना केंद्र पर प्रत्याशी, मीडिया कर्मी और समर्थक आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार इसी केंद्र पर आदित्यपुर नगर निगम, सरायकेला नगर पंचायत और कपाली नगर परिषद के मतों की गिनती की जा रही है. आधिकारिक घोषणा में हो रही देरी को…

Read More

सरायकेला: जिले के तीनों नगर निकाय- नगर निगम आदित्यपुर, नगर पंचायत सरायकेला और नगर परिषद कपाली में संपन्न हुए चुनाव के बाद मतगणना की प्रक्रिया जारी है, लेकिन सुबह 10:30 बजे तक जिला जनसंपर्क विभाग की ओर से न तो कोई आधिकारिक फोटो जारी की गई है और न ही वीडियो फुटेज उपलब्ध कराई गई है. आधिकारिक जानकारी के अभाव में मीडिया कर्मियों और आम नागरिकों को विश्वसनीय अपडेट नहीं मिल पा रहे हैं. जहां अन्य जिलों में नगर निकाय चुनाव से संबंधित बुलेटिन, दस्तावेज और दृश्य सामग्री समय पर उपलब्ध कराई जा रही है, वहीं सरायकेला- खरसावां में सूचना…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले में नगर परिषद चुनाव के परिणामों की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू की उपस्थिति में चाईबासा और चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र का स्ट्रांग रूम खोला गया. इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक, सभी निर्वाची पदाधिकारी तथा प्रत्याशियों के अधिकृत अभिकर्ता भी मौजूद रहे. मतगणना केंद्र के रूप में महिला कॉलेज, चाईबासा परिसर को चुना गया है, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतों की गिनती का कार्य सुचारू रूप से प्रारंभ कर दिया गया है. केंद्र के अंदर और बाहर सुरक्षा बलों की…

Read More

सरायकेला: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 1 से प्रत्याशी उत्तम कुमार मोहंती ने पहली जीत दर्ज की है. मतगणना में उन्हें कुल 195 वोट प्राप्त हुए. उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राकेश कुमार मोहंती को 119 वोट मिले. इस तरह उत्तम कुमार मोहंती ने 76 वोटों के अंतर से जीत हासिल की. मतगणना के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परिणाम की घोषणा की गई. जीत की सूचना मिलते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया. हालांकि प्रशासन ने विजयी प्रत्याशी और समर्थकों से संयम बनाए रखने की अपील की है. बताया जा रहा है कि वार्ड 1 में मुकाबला कड़ा…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh जिले के तीनों शहरी निकाय- आदित्यपुर नगर निगम, सरायकेला नगर पंचायत और कपाली नगर परिषद चुनाव की मतगणना शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है. मतगणना केंद्र के रूप में काशी साहू कॉलेज को पूरी तरह सुरक्षा घेरे में तब्दील कर दिया गया है. सुबह निर्धारित समय पर अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में काउंटिंग टेबल पर मतपेटियों को खोला गया. जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. केंद्र के अंदर और बाहर पुलिस बल, दंडाधिकारी तथा सीसीटीवी कैमरों की तैनाती की गई है. बिना पास के किसी भी व्यक्ति के…

Read More

सरायकेला: झारखंड आंदोलनकारी सह जिप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील कुमार महतो के पिता राज किशोर महतो का गुरुवार प्रातः 7 बजे निधन हो गया. वे 90 वर्ष से अधिक आयु के थे और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, चिकित्सकीय देखरेख में उनका इलाज जारी था. स्वर्गीय राज किशोर महतो अपने पीछे भरा- पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके परिवार में पांच पुत्र, पुत्रवधुएं और करीब दस पोते- पोतियां शामिल हैं. उनके निधन से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है. अंतिम संस्कार आज अपराह्न 1 बजे उनके पैतृक गांव सिरुम, प्रखंड कुकड़ू में सामाजिक रीति- रिवाज के…

Read More

जमशेदपुर/ Varun Kumar झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला विधायक चंपई सोरेन के पौत्र वीर सोरेन के निधन से शोक की लहर है. गुरुवार सुबह उनका पार्थिव शरीर टाटा मुख्य अस्पताल से पैतृक गांव सरायकेला के जिलिंगोड़ा के लिए रवाना किया गया, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा. बताया जाता है कि वीर सोरेन का पार्थिव शरीर देर रात हिमाचल प्रदेश के मनाली से हवाई मार्ग द्वारा पहले रांची लाया गया. वहां से सड़क मार्ग से जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शवगृह में पार्थिव शरीर रखा गया था. सुबह परिजन अंतिम संस्कार के शव के साथ गांव के…

Read More

चांडिल/ Bikash Thakur अनुमंडल के नीमडीह थाना क्षेत्र के मुरु गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर निगरानी कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. घटना के बाद गांव में शोक के साथ- साथ दहशत का माहौल है. मृतक की पहचान 41 वर्षीय खितिस चंद्र महतो के रूप में हुई है, जो मुरु गांव के निवासी थे. जानकारी के अनुसार मंगलवार को भट्ठे में ईंट पकाने के लिए आग लगाई गई थी. देर शाम भोजन करने के बाद खितिस चंद्र महतो भट्ठे की देखरेख के लिए घर से निकले थे. रात बीत जाने के बावजूद वे वापस…

Read More

चतरा: रांची से दिल्ली जा रहा रेड बर्ड एविएशन का एयर मेडिकल एम्बुलेंस सोमवार शाम झारखंड के चतरा जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह हादसा सिमरिया थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव के पास जंगल में हुआ. जानकारी के अनुसार एयर एम्बुलेंस ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. शाम 7.34 बजे विमान का संपर्क एअर ट्रैफिक कंट्रोल से अचानक टूट गया. इसके बाद हाई अलर्ट जारी कर सर्च और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया. बाद में पुष्टि हुई कि विमान क्रैश हो चुका है और इस दर्दनाक हादसे में कुल सात लोगों की मौत हो गई.…

Read More

जमशेदपुर: आठ साल बाद झारखंड में होने जा रहे स्टेट बार काउंसिल चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. सोमवार को प्रत्याशी मनोज कुमार चौबे ने जमशेदपुर एवं सरायकेला के अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर अपने समर्थन में मतदान करने की अपील की. बैठक में सरायकेला जिला बार एसोसिएशन, घाटशिला अनुमंडल बार एसोसिएशन, जमशेदपुर बार एसोसिएशन एवं घाटशिला बार एसोसिएशन के अधिवक्तागण शामिल रहे. अधिवक्ताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया. प्रत्याशी मनोज कुमार चौबे का क्रमांक संख्या 41 है. उनके प्रस्तावक अधिवक्ता माधव प्रसाद, झारखण्ड हाई कोर्ट, हैं. सहायक के रूप में गौतम कुमार पांडेय, प्रदीप…

Read More