Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

रामगढ़: योग गुरु बाबा रामदेव रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे. यहां उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में आयोजित श्राद्ध कर्म एवं संस्कार भोज में हिस्सा लिया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. बाबा रामदेव ने स्व. रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिलने की कामना की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके परिजनों ने…

Read More

जामताड़ा: जिले के प्रतिष्ठित व्यवसायी अमरेन्द्र तिवारी उर्फ नन्हे तिवारी के पिता रामेश्वर तिवारी के निधन से मिहिजाम सहित जामताड़ा और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है. करीब 90 वर्षीय रामेश्वर तिवारी चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) के सेवानिवृत्त कर्मी थे. वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज जारी था. रविवार को उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों और परिचितों के बीच शोक व्याप्त हो गया. रामेश्वर तिवारी अपने सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे. चिरेका में सेवाकाल के दौरान उन्होंने निष्ठा और ईमानदारी के साथ…

Read More

जामताड़ा: जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के बेवा के समीप रेलवे ट्रैक पर करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना अप लाइन पर पोल संख्या 247/5 के पास की है. प्रारंभिक आशंका है कि व्यक्ति किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया, हालांकि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक के पास शव पड़े होने की सूचना मिलने पर मिहिजाम थाना पुलिस और जामताड़ा आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल पर व्यक्ति का शव पटरी पर पड़ा था, जबकि उसका…

Read More

जामताड़ा: पश्चिम बंगाल के अंडाल में हुए सड़क हादसे में जामताड़ा जिले के दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान बिंदापाथर थाना क्षेत्र के बांदो खैरा निवासी ब्रजकिशोर सिंह और लायबनी निवासी हनुमान पंडित के रूप में हुई है. हादसे में दोनों की असामयिक मौत की खबर से जामताड़ा जिले में शोक की लहर दौड़ गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजनों, परिचितों और शुभचिंतकों में मातम पसरा है. भाजपा कार्यकर्ताओं में ब्रजकिशोर के निधन से शोक मृतक ब्रजकिशोर सिंह भाजपा संगठन से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता थे. सामाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी रहती थी.…

Read More

जामताड़ा: सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, दुमका रोड की ओर से इस वर्ष 38वां शारदीय दुर्गोत्सव मनाया जाएगा. दुमका रोड स्थित दुर्गा मंदिर में होने वाले दुर्गोत्सव की भव्य सजावट और आकर्षक पूजा पंडाल को देखने के लिए श्रद्धालु हर साल बेसब्री से इंतजार करते हैं. इस वर्ष भी समिति की ओर से भव्य पंडाल का निर्माण और आकर्षक सजावट की गई है. यहां के दुर्गोत्सव में जहां भव्यता का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है, वहीं सादगी और सौम्यता भी लोगों को आकर्षित करती है. 1988 में हुई थी पूजा की शुरुआत दुमका रोड में दुर्गा पूजा की शुरुआत वर्ष…

Read More

आदित्यपुर: थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई. मंगलम सिटी के समीप मुख्य मार्ग पर ट्रेलर संख्या JH05DJ5335 की चपेट में आने से बुधनी हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गईं. सूचना मिलने पर आदित्यपुर पुलिस ने महिला को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया पहुंचाया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है. हादसे के बाद पुलिस ने संबंधित ट्रेलर को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है. इधर, महिला की…

Read More

बोकारो: विस्थापितों के नियोजन आंदोलन के बीच रविवार सुबह जिला प्रशासन की पहल पर बोकारो स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुलवा दिया गया. पिछले दो दिनों से गेट बंद रहने के कारण कर्मचारियों की आवाजाही प्रभावित थी. चास एसडीएम प्रांजल ढांडा और एएसपी वेदांत शंकर मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से बातचीत के बाद मुख्य गेट खुलवाया. इसके बाद ए शिफ्ट के कर्मचारियों की आवाजाही शुरू हो गई. एसडीएम प्रांजल ढांडा ने बताया कि प्लांट में जहरीली गैसों की मौजूदगी को देखते हुए संभावित गैस लीकेज की स्थिति सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय थी. आवश्यकता पड़ने पर अन्य…

Read More

खरसावां: पांड्रासाली रेलवे स्टेशन के समीप रूंगटा कंपनी की साइडिंग क्षेत्र में भंडारण कार्य पूरी तरह बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आंदोलन का रुख अख्तियार किया. भूमि बचाओ संघर्ष समिति, खुंटपानी के बैनर तले बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण पुंडीहासा मैदान से पदयात्रा करते हुए खुंटपानी प्रखंड कार्यालय पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में खरसावां विधायक दशरथ गागराई भी पहुंचे. भूमि बचाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर साइडिंग में भंडारण कार्य बंद कराने के लिए संबंधित विभाग एवं प्रशासन के स्तर पर पहल करने की मांग की. ग्रामीणों ने कहा- हमारी…

Read More

बोकारो: बारी को-ऑपरेटिव के गेट नंबर 95 के समीप एक मकान में जोरदार धमाके से इलाके में दहशत फैल गई. धमाके में मकान के दो कमरे, किचेन और बाथरूम क्षतिग्रस्त हो गए. बाउंड्री वॉल भी टूट गई, जबकि दरवाजे और खिड़कियां उखड़कर क्षतिग्रस्त हो गईं. धमाके की तीव्रता और मकान को हुए नुकसान को देखते हुए घटना के कारणों को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं. प्रारंभिक तौर पर इंडियन ऑयल की PNG गैस पाइपलाइन में लीकेज और गैस के संभावित जमाव को भी एक वजह माना जा रहा है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई…

Read More

जमशेदपुर: दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने निगरानी तेज कर दी है. शनिवार को महासप्तमी के मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब और सिटी एसपी ललित मीना स्वयं बाइक दस्ते के साथ सड़कों पर उतरे. दोनों अधिकारियों ने देर रात तक शहर के विभिन्न पूजा पंडालों के आसपास बाइक पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. पेट्रोलिंग के दौरान पूजा पंडालों के आसपास सुरक्षा इंतजाम, यातायात व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की स्थिति की समीक्षा की गई. साथ ही किसी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस की तैयारियों को भी…

Read More