कांड्रा: श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी कांड्रा कॉलोनी के तत्वावधान में दुर्गा पूजा के 75वें प्लेटिनम जुबिली वर्ष के शुभ अवसर पर रविवार की देर शाम आरती डांस एवं गरबा नृत्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इस दौरान पूजा पंडाल में भक्ति, उल्लास और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला.



कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. गरबा की धुन पर महिलाओं और बच्चों ने जमकर नृत्य किया तथा एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं. रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने अपने आकर्षक नृत्य से पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया.
75वें प्लेटिनम जुबिली वर्ष के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने दुर्गा पूजा की रौनक को और बढ़ा दिया. देर शाम तक पूजा पंडाल में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा. श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया.
श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी कांड्रा कॉलोनी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा की झलक देखने को मिली. बच्चों और महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को यादगार बना दिया.
रिपोर्ट: विपिन वार्ष्णेय

