बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट के विस्थापितों का आंदोलन नौवें दिन भी जारी रहा. इसी बीच टू टैंक गार्डन स्थित धरना स्थल पर विस्थापितों के समर्थन में मौजूद बोकारो विधायक श्वेता सिंह की तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई है.



विज्ञापन
विधायक के मीडिया प्रभारी कुंज बिहारी पाठक की ओर से जारी जानकारी के अनुसार श्वेता सिंह का ब्लड प्रेशर 90/60 और ब्लड शुगर 93 दर्ज किया गया. इसके बाद धरना स्थल पर ही उन्हें सलाइन चढ़ाया गया.
विधायक की तबीयत बिगड़ने से समर्थकों और आंदोलनकारी विस्थापित परिवारों में चिंता देखी गई. वहीं विस्थापित परिवार बीएसएल के लिए जमीन देने वाले परिवारों के नियोजन सहित अन्य लंबित मांगों पर ठोस कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखे हुए हैं.
रिपोर्ट: शुभम मिश्रा

विज्ञापन
