- Chandil CBI Investigation Demand चांडिल:हरेलाल महतो ने फूंका हेमंत सरकार का पुतला, निशा भगत मामले की CBI जांच की मांग
- Gamharia Rural Development गम्हरिया: उपायुक्त की पर्यटन विकास पहल सराहनीय, रोजगार के साथ किसानों की आमदनी बढ़ने की उम्मीद : फूलकांत झा
- Chandil Food Safety Inspection चांडिल: डोबो-कपाली के देव होटल और पांडेय होटल में खाद्य सुरक्षा विभाग की औचक जांच, एक्सपायरी पापड़ नष्ट
- Nimdih Illegal Liquor Raid चांडिल: नीमडीह के पुरीयारा गांव में अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 50 लीटर चुलाई शराब जब्त
- Saraikela BJP Protest सरायकेला: निशा भगत की मौत पर भाजपा का हल्लाबोल, सरायकेला में हेमंत सोरेन और इरफान अंसारी का पुतला दहन
- Adityapur Police Hotel Raid सरायकेला: आदित्यपुर के होटलों में पुलिस की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक- युवतियों से पूछताछ
- Jamtara Diwali Cultural Programme जामताड़ा: डीएन हाई स्कूल में दीपावली की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम, 500 दीप जलाकर वीर सैनिकों को किया नमन
- Jamshedpur Student Cultural Festival जमशेदपुर: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में धूमधाम से मना ‘उज्ज्वला महोत्सव’, 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग
Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand
चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली स्थित कमारगोड़ा विस्थापित दुर्गा मंदिर मैदान में विजयादशमी के अवसर पर कल भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. आयोजन समिति की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. रावण दहन कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. विजयादशमी के दिन रावण दहन के साथ असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया जाएगा.…
जामताड़ा: जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू हुई है. स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर लिफ्ट लगाने का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. इससे रेल यात्रियों के साथ-साथ कोर्ट रोड, मातृ आश्रम, श्रीपल्ली और थाना रोड मोहल्ले के लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है. लंबे समय से इस सुविधा की मांग कर रहे स्थानीय लोगों के लिए यह एक अच्छी खबर है. हालांकि, लिफ्ट की सुविधा शुरू होने में अभी पांच से छह महीने का समय लग सकता है. फुट ओवरब्रिज की लंबी चढ़ाई से होती थी परेशानी…
सरायकेला: दशहरा जहां बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, वहीं सरायकेला जिले के सिनी ओपी क्षेत्र अंतर्गत धातकीडीह गांव में एक दर्दनाक घटना ने रिश्तों को झकझोर कर रख दिया. किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी वारदात में बदल गया. आरोप है कि बेटे ने धारदार हथियार से अपने पिता अशोक कुमार नायक (58 वर्ष) पर हमला कर दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया. विवाद के बाद धारदार हथियार से हमला मिली जानकारी के अनुसार, दशहरा के दिन धातकीडीह गांव…
जमशेदपुर: मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-17 स्थित खान कॉम्प्लेक्स के 99 शोरूम में देर रात भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और शोरूम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया. आग की लपटों ने इमारत के एक हिस्से को भी अपनी चपेट में ले लिया. घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है. सूचना पर आजादनगर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया. करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग…
जामताड़ा: जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है. बेवा रेलवे फाटक के समीप अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से बेवा निवासी 45 वर्षीय जागो सोरेन की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में शोक का माहौल बन गया. हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी अब तक सामने नहीं आ सकी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेवा रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली थी. मृतक की पहचान बेवा निवासी जागो सोरेन के रूप में की…
बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर चल रहा विस्थापितों का आंदोलन अब सड़क के साथ कानूनी लड़ाई की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है. बीएसएल की ओर से प्लांट के गेटों पर अवरोध को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर किए जाने के बाद बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने विस्थापितों के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट तक जाने की बात कही है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल किए जाने की पुष्टि अभी नहीं हुई है. रविवार को पूजा अवकाश के बावजूद झारखंड हाईकोर्ट में जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने बीएसएल गेटबंदी के मामले में…
रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन की अस्थियां लेकर रामगढ़ जिले के रजरप्पा पहुंचे. यहां दामोदर और भैरवी नदी के संगम स्थल पर धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव नेमरा से परिवार के सदस्यों के साथ अस्थियां लेकर रजरप्पा पहुंचे. मुख्यमंत्री के आगमन और अस्थि विसर्जन कार्यक्रम को देखते हुए संगम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. पुलिस बल की भी तैनाती की गई है. रजरप्पा का दामोदर-भैरवी संगम सोरेन परिवार के लिए भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण रहा है.…
कांड्रा: श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी कांड्रा कॉलोनी की ओर से दुर्गा पूजा के 75वें वर्ष यानी प्लेटिनम जुबिली के पावन अवसर पर संधि पूजा श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक परंपराओं के साथ विधिवत संपन्न हुई. इस विशेष अवसर पर पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई. मंत्रों की गूंज और दीप प्रज्वलन के साथ पूरा पूजा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा. श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के समक्ष नतमस्तक होकर परिवार, समाज और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. संधि पूजा का धार्मिक महत्व दुर्गा पूजा के दौरान संधि पूजा का…
रामगढ़/लोहरदगा: लोहरदगा के सांसद सह कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म एवं संस्कार भोज में शामिल होने उनके पैतृक गांव नेमरा, रामगढ़ पहुंचे. इस दौरान उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल सोरेन परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. सांसद सुखदेव भगत ने स्वर्गीय रूपी सोरेन के तैलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन सहित परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात…
लोहरदगा: लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने लोहरदगा जिले सहित पूरे संसदीय क्षेत्र के लोगों को शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा, दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है. अपने शुभकामना संदेश में सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि दुर्गा पूजा असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. मां दुर्गा से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएं. उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है, जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है. यह…