चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली स्थित कमारगोड़ा विस्थापित दुर्गा मंदिर मैदान में विजयादशमी के अवसर पर कल भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. आयोजन समिति की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.



रावण दहन कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. विजयादशमी के दिन रावण दहन के साथ असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया जाएगा. इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों के जुटने की उम्मीद है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण पर विजय प्राप्त कर बुराई पर अच्छाई की जीत स्थापित की थी. इसी विजय की स्मृति में प्रत्येक वर्ष देशभर में दशहरा का पर्व मनाया जाता है. रावण दहन इसी परंपरा का प्रतीक है, जो समाज को अन्याय, अहंकार और बुराइयों का त्याग कर सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है.
कमारगोड़ा विस्थापित दुर्गा मंदिर मैदान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है. आयोजन स्थल पर तैयारियां पूरी होते ही विजयादशमी के दिन रावण दहन के साथ दशहरा उत्सव संपन्न होगा.
रिपोर्ट: अफरोज मलिक

