जमशेदपुर: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को गोलमुरी स्थित पुलिस केंद्र में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब सहित पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शहीदों को नमन कर उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया.


विज्ञापन
इस अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को पुष्पगुच्छ और शॉल देकर सम्मानित किया गया. अधिकारियों ने कहा कि देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों का त्याग और कर्तव्यनिष्ठा सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी.
पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शहीदों के प्रति सम्मान और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई.

विज्ञापन
