Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

सरायकेला: झारखंड की माटी की खुशबू और खरसावां छऊ की समृद्ध परंपरा आंध्र प्रदेश के तिरुमाला तिरुपति बालाजी मंदिर तक पहुंची. 12 से 21 अक्टूबर तक आयोजित नवरात्रि ब्रह्मोत्सव में खरसावां के छऊ कलाकारों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति से झारखंड की लोक संस्कृति की सशक्त छाप छोड़ी. त्रिनेत्र सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स के सौरव दुबे एवं बसंत कुमार के नेतृत्व में छऊ नृत्य कला केंद्र, खरसावां के कलाकारों ने श्रीकृष्ण की लीला पर आधारित ‘माया बंधन’ और झारखंड की पारंपरिक संस्कृति को प्रदर्शित करते ‘शिकार नृत्य’ की प्रस्तुति दी. पारंपरिक वेशभूषा, शारीरिक कौशल और भाव-भंगिमाओं के जरिए कलाकारों ने खरसावां…

Read More

जमशेदपुर: महानवमी की रात मानगो के MGM थाना क्षेत्र अंतर्गत हिल व्यू कॉलोनी में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया. गृहस्वामी अनुपम ओझा के अनुसार चोर करीब 12 लाख रुपये के आभूषण और डेढ़ लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए. अनुपम ओझा रात करीब 12:30 बजे घर में ताला लगाकर परिवार के साथ दुर्गा पूजा घूमने निकले थे. बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला. घर के अंदर सामान बिखरा था और गोदरेज की अलमारी भी क्षतिग्रस्त मिली. जांच करने पर गहने और नकदी गायब थे. घटना की सूचना MGM थाने…

Read More

जामताड़ा: पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर रेल पुलिस पीपी चित्तरंजन परिसर में शहीद पुलिस जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस मौके पर राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के पदाधिकारियों एवं जवानों ने एक साथ उपस्थित होकर देश की सुरक्षा और कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को नमन किया. कार्यक्रम के दौरान शहीदों के सम्मान में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए और उनके अदम्य साहस, समर्पण तथा सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया. श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने दो मिनट का…

Read More

जमशेदपुर: शारदीय नवरात्र के दसवें दिन बुधवार सुबह से शहर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है. बंगाली समुदाय में पारंपरिक सिंदूर खेला की रस्म के बाद विभिन्न पूजा पंडालों से प्रतिमाएं स्वर्णरेखा नदी घाट पहुंचने लगी हैं. अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि की कामना के साथ श्रद्धालु ‘अगले बरस फिर आना मां’ के जयकारे लगाते हुए मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दे रहे हैं. इसके साथ ही शहर में विजयादशमी की शुभकामनाओं का दौर भी शुरू हो गया है. जिला प्रशासन की ओर से विसर्जन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. नदी…

Read More

जमशेदपुर: दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा के तमाम दावों के बीच कदमा थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास बीती देर रात जमकर हंगामा हुआ. पंडाल घूमने आए कुछ लोगों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और पथराव में बदल गया. आरोप है कि उपद्रवियों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों को भी निशाना बनाया और परिसर में लगे CCTV कैमरों में तोड़फोड़ की. स्थानीय लोगों के अनुसार विवाद में कदमा बस्ती के कुछ युवक शामिल थे, जिनके कथित रूप से नशे में होने की बात कही जा रही है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. आरोप है…

Read More

आदित्यपुर: जिस खतरे की अनदेखी करीब एक साल से की जा रही थी, आखिरकार उसने खूनी रूप ले लिया. जियाडा- स्वर्णरेखा परियोजना की बाउंड्री से सटी सर्विस लेन पर फास्ट फूड दुकानों और ठेलों के अवैध जमावड़े के बीच मंगलवार- बुधवार की देर रात हुए विवाद में मानगो निवासी शेखर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है. घटना में कुछ अन्य युवकों के घायल होने की भी सूचना है. अब पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने और आरोपियों की पहचान में जुटी है. मगर इस घटना ने उससे बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि…

Read More

कैरो/लोहरदगा: कैरो मुख्यालय में दशहरा का पावन पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे के वातावरण में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. विजयादशमी के अवसर पर पारंपरिक रावण दहन और मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ महापर्व का समापन किया गया. इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल और जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा. गाजे-बाजे के साथ निकली प्रतिमा विसर्जन यात्रा दशहरा के अवसर पर मां अम्बे दुर्गा पूजा समिति सहित अन्य पूजा पंडालों से मां दुर्गा की प्रतिमाओं को गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ नगर भ्रमण कराते हुए विसर्जन घाट तक ले जाया गया. इस दौरान बड़ी संख्या…

Read More

तिरुलडीह/चांडिल: इतिहास की कुछ घटनाएं समय के साथ धुंधली पड़ जाती हैं, लेकिन कुछ ऐसी होती हैं, जिनकी यादें पीढ़ियों तक लोगों के दिलों में बनी रहती हैं. सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह में 21 अक्टूबर 1982 को हुई गोलीबारी भी ऐसी ही एक घटना है. अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों के बीच हुई इस घटना में अजीत महतो और धनंजय महतो की मौत हो गई थी. चार दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी दोनों युवाओं की शहादत तिरुलडीह के इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय बनी हुई है. यह कहानी केवल एक गोलीकांड की नहीं, बल्कि…

Read More

लोहरदगा: विजयादशमी के पावन अवसर पर लोहरदगा सदर प्रखंड के मन्हो गांव में भव्य पारंपरिक जतरा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोहरदगा के सांसद सह छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत शामिल हुए. जतरा स्थल पर पहुंचने पर आयोजन समिति और ग्रामीणों ने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों तथा मांदर की थाप के बीच उनका स्वागत किया. सभा को संबोधित करते हुए सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि जतरा आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक विरासत है, जो पूर्वजों से मिली है. हमारे पूर्वज दूरदर्शी सोच रखते थे. पुराने समय में आवागमन के साधनों और सड़कों का अभाव था.…

Read More

कांड्रा: सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस कप्तान मनोज स्वर्गियारी मंगलवार को कांड्रा पहुंचे. उन्होंने बुधवार को आयोजित होने वाले भव्य रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और आयोजन कमिटी के पदाधिकारियों से कार्यक्रम की व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की. विजयादशमी के अवसर पर कांड्रा में बुधवार को भव्य आतिशबाजी के बाद रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर आयोजन स्थल पर तैयारियां की जा रही हैं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है. निरीक्षण के दौरान एसपी मनोज स्वर्गियारी…

Read More