Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत डेमडुब्बी स्थित सुल्तान दुकान के समीप मई माह में दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से हथियार के बल पर करीब 1.65 लाख रुपये की लूट के मामले में कपाली पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने कांड में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद शाहिद अंसारी (31 वर्ष), पिता स्व. मोहम्मद जमाल, निवासी गौसनगर फुटबॉल मैदान के समीप, कपाली के रूप में हुई है. आरोपी से पूछताछ…

Read More

जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र स्थित पुराने कोर्ट के समीप बुधवार को एक तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई. घायल युवक की पहचान डिमना निवासी अमन गुप्ता के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी काफी दूर तक घिसट गई और युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची.…

Read More

जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय अफरा- तफरी मच गई, जब पुलिस लाइन में पदस्थापित एक सिपाही पारिवारिक विवाद से परेशान होकर थाना के सामने स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार, पुलिस लाइन में कार्यरत बाबू लाल नामक सिपाही लंबे समय से पारिवारिक कलह के कारण मानसिक तनाव में था. इसी तनाव में उसने मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया. सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना की पुलिस और उसके साथी पुलिसकर्मी…

Read More

रांची: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सरकार छात्रों की बात सुनने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं और जो भी अपनी मांग रखना चाहता है, वह सरकार के समक्ष अपनी बात रख सकता है. मुख्यमंत्री ने कहा, “सरकार के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं. जिनकी मांग है, वे सरकार से अपनी बात रख सकते हैं. यह विषय पहले से ही हमारे संज्ञान में है. जब छात्र अपनी बातें रखेंगे तो सरकार…

Read More

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की नियुक्ति प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं तथा राजधानी रांची में जारी छात्र आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी राज्यपाल को दी. मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने छात्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए परीक्षा प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और युवाओं के विश्वास को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कथित अनियमितताओं को गंभीर विषय बताते हुए कहा कि आयोगों की कार्यप्रणाली ऐसी होनी चाहिए, जिससे उनकी…

Read More

सरायकेला: जिले में सड़क किनारे मनमाने ढंग से भारी वाहनों की पार्किंग करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई होगी. जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) का प्रभार संभालते ही शंकराचार्य समाद ने स्पष्ट कर दिया है कि सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि राष्ट्रीय और राज्य मार्गों सहित प्रमुख सड़कों पर अवैध रूप से खड़े किए जाने वाले भारी वाहनों के खिलाफ नियमित अभियान चलाया जाएगा और दोषियों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माने के साथ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. डीटीओ ने कहा कि सड़क किनारे खड़े ट्रक, ट्रेलर और अन्य…

Read More

जमशेदपुर: अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने कोल्हान विश्वविद्यालय के स्नातक अंतिम वर्ष (सत्र 2022 -2026) के छात्रों की शैक्षणिक समस्याओं को लेकर राज्यपाल सह कुलाधिपति, कुलपति, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष (डीएसडब्ल्यू) एवं परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा है. संगठन ने विश्वविद्यालय से अक्टूबर 2026 से पहले सेमेस्टर- 7 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर परिणाम प्रकाशित करने तथा सेमेस्टर-8 की परीक्षा समय पर आयोजित करने की मांग की है. आजसू का कहना है कि चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (एफवाईयूजीपी) का शैक्षणिक सत्र एक वर्ष से अधिक की देरी से चल रहा है. इसका सीधा असर छात्रों के उच्च शिक्षा…

Read More

बोकारो: जिले के नावाडीह प्रखंड के कुकुरलीलवा गांव में बुधवार सुबह तिहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई. यहां एक ही परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी गई. मृतकों में बुजुर्ग जानकी महतो, उनकी पत्नी और पुत्रवधू शामिल हैं. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा- तफरी मच गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. घटना के बाद पड़ोस में रहने वाले राजू सिंह ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने…

Read More

जमशेदपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आरआईटी स्थित असांगी चेक डैम में डूबे एनआईटी जमशेदपुर के बीटेक चौथे वर्ष के छात्र मीर तनवीर हसन की तलाश में बुधवार को एनडीआरएफ की टीम गालुडीह बराज पहुंची. छात्र बीते रविवार को आसंगी स्थित खरकाई नदी के चेकडैम में स्नान के दौरान डूब गया था. घटना के बाद से एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन लगातार उसकी तलाश में जुटी है. जानकारी के अनुसार, सोमवार से एनडीआरएफ की टीम ने विशेष सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. लगातार कई दिनों तक चले अभियान के बाद बुधवार को टीम गालुडीह बराज पहुंची. छात्र मीर तनवीर हसन पश्चिम बंगाल…

Read More

पलामू: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के अंतिम संस्कार से पहले बुधवार को हुसैनाबाद स्थित उनके आवास पर भावुक दृश्य देखने को मिला. एक दिन की पैरोल पर जेल से रिहा होकर उनकी पत्नी रिया सिन्हा अपने पुत्र अक्षत के साथ घर पहुंचीं. आवास पहुंचते ही रिया सिन्हा पति के पार्थिव शरीर से लिपटकर फूट- फूटकर रो पड़ीं. वहीं पुत्र अक्षत भी पिता के शव के पास गमगीन नजर आया. सुजीत सिन्हा के अंतिम दर्शन के लिए परिजन, रिश्तेदार और परिचितों का घर पर लगातार पहुंचना जारी है. परिवार में शोक का माहौल है, जबकि अंतिम यात्रा में…

Read More