- Kandra Kali Puja Committee A कांड्रा: बाजार काली पूजा कमिटी का पुनर्गठन, बप्पा पात्रो लगातार चौथी बार बने अध्यक्ष
- Chaibasa Brother Sister Drowning Incident चाईबासा: खेलते- खेलते गड्ढेनुमा तालाब तक पहुंचे मासूम भाई- बहन, डूबने से दोनों की मौत
- Sonua Weekly Market चाईबासा: लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, साप्ताहिक हाट-बाजार में पसरा कीचड़
- Jamtara Ajay River Rescue जामताड़ा: अजय नदी में बह रहे अज्ञात व्यक्ति को ग्रामीणों ने बचाया, नाला सीएचसी में भर्ती
- Ichagarh Assembly Inside Story ईचागढ़ की सियासत में फिर हलचल, क्या आजसू को अलविदा कहेंगे हरेलाल महतो ?
- Jamtara Power Line Accident जामताड़ा: टूटे तार ने किसान की उम्मीदों पर फेरा पानी, करंट से गर्भवती गाय की मौत
- Kolkata Banaras Special Train जामताड़ा: पूजा में घर लौटने वालों के लिए राहत, चित्तरंजन होकर चलेगी कोलकाता-बनारस स्पेशल
- Chandil Gangudih Canal Bridge Issue चांडिल: जर्जर रेलिंग और पुराने पुल से बढ़ा हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने एसडीओ से लगाई मरम्मत की गुहार
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला: झारखंड में लगभग दम तोड़ चुके नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों का अंतिम और सबसे निर्णायक अभियान लगातार तेज होता जा रहा है. इसी कड़ी में सरायकेला पुलिस और सीआरपीएफ को बड़ी सफलता मिलने की खबर है. विश्वसनीय पुलिस सूत्रों के अनुसार संयुक्त अभियान में कुल 22 लाख रुपये के तीन इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. इनके कब्जे से AK-47 राइफल, पिस्टल समेत अन्य हथियार बरामद होने की भी चर्चा है. हालांकि, इस पूरे अभियान की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल पुलिस मुख्यालय की ओर से नहीं की गई है. सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार नक्सलियों में 15 लाख…
जमशेदपुर: पांच वर्षीय मासूम अर्शिफा, जो पिछले तीन वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रही थी, आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसका निधन हो गया। अर्शिफा के इलाज के लिए करीब 20 लाख रुपये की जरूरत थी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार ने लोगों से मदद की अपील की थी। खबर सामने आने के बाद जमशेदपुर सहित कई इलाकों के लोगों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों ने बच्ची के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग किया। मानगो नगर निगम की वार्ड-29 की पार्षद परवीन बानो ने भी अपने 75 दिनों के…
गम्हरिया: दिशोम गुरु एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर गम्हरिया में प्रस्तावित मार्केट का नाम “गुरूजी मार्केट” रखे जाने की घोषणा के बाद मंगलवार को बाजार क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला. स्थानीय दुकानदारों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया और दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में झामुमो नेता एवं झारखंड आंदोलनकारी केपी सोरेन ने कहा कि गुरूजी ने अपना पूरा जीवन झारखंड की अस्मिता, जल- जंगल- जमीन और आदिवासी- मूलवासी समाज के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित किया. उनके…
जमशेदपुर: शहर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज़ादनगर थाना पुलिस ने अड्डाबाजी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में छापेमारी कर सार्वजनिक स्थानों पर बेवजह जुटने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान मुर्दा मैदान, नेचर पार्क, करीम सिटी कॉलेज रोड, ओल्ड पुरुलिया रोड, अलबेला गार्डन पुलिया, चेपापुल और पारडीह चौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर सघन जांच की गई। पुलिस ने अड्डाबाजी कर रहे लोगों को वहां से हटाया और भविष्य में सार्वजनिक…
सरायकेला: अपराधियों के खिलाफ सख्ती और निर्दोष युवाओं के प्रति संवेदनशीलता. सरायकेला- खरसावां जिले में नए पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के नेतृत्व में पुलिसिंग का यही नया चेहरा सामने आया है. जिले में अब केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि सत्यापन और निष्पक्ष जांच को भी प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि किसी निर्दोष का भविष्य अनावश्यक रूप से बर्बाद न हो. इसी सोच की एक मिसाल आदित्यपुर थाना क्षेत्र में देखने को मिली. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक प्रतिष्ठित होटल में छापेमारी कर नौ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया. सूचना थी कि सभी साइबर अपराध से…
गम्हरिया: ऊषा मोड़ से टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसएलपीएल) जाने वाली मुख्य सड़क पर मंगलवार शाम फीडर नंबर-2 के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई. कालीमाटी प्रोडक्शन लिमिटेड के सामने स्थित ट्रांसफार्मर से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई और सड़क से गुजर रहे लोगों में दहशत फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग को जानकारी दी. सूचना पर विभाग ने तत्काल संबंधित फीडर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते बिजली…
कुचाई: सावन माह की पावन बेला में बोल बम कांवरिया संघ, दलभंगा के तत्वावधान में मंगलवार को 50 श्रद्धालु कांवरियों का जत्था बाबा वैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ. रवाना होने से पूर्व दलभंगा थाना परिसर स्थित बाबा भोलेनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई, जहां श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और सफल यात्रा की कामना की. मंदिर परिसर “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा. संघ के नेतृत्वकर्ता लखींद्र महतो ने बताया कि कांवरिये सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर लगभग 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए बाबा वैद्यनाथ धाम…
सरायकेला: जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रतिष्ठित जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप-2026 के अंतिम लीग मुकाबले में प्रधानगोडा एफसी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बीएमसी धोलूडीह को 7-1 से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही प्रधानगोडा एफसी ने सुपर-5 में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया. मुकाबला अर्जुना स्टेडियम, खरसावां में खेला गया. मैच की शुरुआत से ही प्रधानगोडा एफसी ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और विपक्षी टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा. टीम के स्टार खिलाड़ी राखी लोवादा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अकेले चार गोल दागे और जीत के सबसे बड़े…
जामताड़ा: जिले के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को ‘आशा कॉम्पिटेटिव इंस्टीट्यूट’ निशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया. नगर अध्यक्ष आशा गुप्ता की पहल पर शुरू किए गए इस संस्थान का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. संस्थान में विद्यार्थियों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में साइबर डीएसपी अमित रविदास, नगर कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडेत, नगर अध्यक्ष आशा गुप्ता, तरुण कुमार गुप्ता, मोहन बर्मन, दुर्गा दास भंडारी और चंचल भंडारी सहित कई गणमान्य लोग…
सरायकेला/चांडिल: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अल्पसंख्यक जिला सचिव मोहम्मद अरशद ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर उन्होंने शिबू सोरेन के संघर्षमय जीवन, झारखंड आंदोलन में उनके ऐतिहासिक योगदान तथा सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें झारखंड का महान जननायक बताया. मोहम्मद अरशद ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अपना संपूर्ण जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ-साथ आदिवासी, मूलवासी, अल्पसंख्यक तथा वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया. उनके नेतृत्व में चले आंदोलनों…