Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला: बरसात के मौसम में सरायकेला- खरसावां जिले में आकाशीय बिजली एक बार फिर जानलेवा साबित हुई. सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत टेंटोपोसी पंचायत के दुबराजपुर गांव स्थित बेचीडीह टोला में शुक्रवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से अनिल महतो की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार. शुक्रवार को करीब 3:30 बजे अनिल महतो अपने घर में बैठे हुए थे. इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी. जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए. परिजन…

Read More

सरायकेला: कांड्रा थाना क्षेत्र की एक विवादित जमीन पर न्यायालय और प्रशासनिक आदेशों की कथित अनदेखी का मामला सामने आया है. आरोप है कि जिस जमीन पर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-145 के तहत यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था और बाद में झारखंड हाई कोर्ट ने भी उसी आदेश को बरकरार रखते हुए किसी भी प्रकार का निर्माण या गतिविधि नहीं करने का निर्देश दिया, उसी जमीन पर अब भी कार्य कराया जा रहा है. थाना में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से…

Read More

आदित्यपुर: थाना क्षेत्र के भगवती होम्स के समीप शुक्रवार को स्कूली बच्चों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. हादसे में ऑटो में सवार बच्चों को मामूली चोटें आईं. घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को ऑटो से बाहर निकाला और उनकी मदद की. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. राहत की बात यह रही कि किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई. घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

Read More

सरायकेला: जिले के नए जिला कृषि पदाधिकारी अमित सुमन विक्की ने शुक्रवार को निवर्तमान जिला कृषि पदाधिकारी रोशन नीलकमल से विधिवत प्रभार ग्रहण किया. प्रभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सरकार की सभी कृषि योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम पंक्ति के पात्र किसान तक पहुंचाना उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी. प्रभार ग्रहण के दौरान जिला कृषि कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नए जिला कृषि पदाधिकारी का स्वागत किया. इस दौरान कार्यालय में सौहार्दपूर्ण माहौल रहा. अधिकारियों और कर्मचारियों ने जिले में कृषि विकास को नई गति देने के लिए…

Read More

जामताड़ा: साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है. साइबर पुलिस ने फर्जी कस्टमर केयर बनकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के पिंडारी स्थित ओंगराडीह टोला में छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा. कार्रवाई के दौरान 11 मोबाइल फोन, 20 सिम कार्ड और एक लैपटॉप बरामद किया गया है. वहीं, गिरोह का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. साइबर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में साइबर थाना प्रभारी…

Read More

जमशेदपुर: पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह शुक्रवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ. समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विभिन्न संकायों के 1600 विद्यार्थियों को डिग्रियां और मेधावी छात्रों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्रदान किए. इस समारोह में राज्यपाल ने अपने हाथों से 29 पीएचडी और 30 गोल्ड मेडलिस्टों को सम्मानित दिया. कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के साथ दीप प्रज्वलन से हुआ. इसके बाद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया. समारोह में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं…

Read More

जामताड़ा: मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-20 स्थित निर्माणाधीन फुटबॉल स्टेडियम के पीछे बने तालाब में शुक्रवार को डूबने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान हलुदकनली निवासी रवि कोल के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. जानकारी के अनुसार, रवि कोल शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तालाब में स्नान करने गया था. नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. तालाब किनारे मौजूद दो बच्चों ने घटना देखकर तत्काल ग्रामीणों को सूचना दी. इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट…

Read More

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध खनन और खनिजों के गैर-कानूनी परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोनुआ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बारी से अवैध बालू से लदे 8 ट्रैक्टर जब्त किए हैं. इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम बारी के रास्ते बड़े पैमाने पर अवैध बालू का परिवहन किया जा रहा है. सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें बालू लदे सभी 8 ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया. जब्त वाहनों को…

Read More

चतरा: जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के बड़गांव में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मो. इमरोज की हत्या के मामले में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पहल पर पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए दो दारोगा और दो आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है. एसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार टंडवा थाना के एसआई सुनील सिंह, महिला एसआई दुलारी पूर्ति तथा आरक्षी दशरथ महतो और प्रदीप कुमार को निलंबित…

Read More

चाईबासा: गैर पंजीकृत कंपनी के नाम पर लोगों से कथित ठगी और धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त धनोज केराई के घर गुरुवार को सोनुआ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चस्पा किया. सोनुआ थाना के एसआई सिद्धेश्वर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नोवामुंडी थाना क्षेत्र के उईसिया मुंडासाईं स्थित आरोपी के आवास पर इश्तेहार चिपकाया. पुलिस के अनुसार, धनोज केराई (पिता- स्वर्गीय रासिका केराई) के खिलाफ सोनुआ थाना कांड संख्या 10/23, दिनांक 19 फरवरी 2023 दर्ज है. मामले में भारतीय न्याय संहिता लागू होने से पूर्व की भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा…

Read More