- Kandra Kali Puja Committee A कांड्रा: बाजार काली पूजा कमिटी का पुनर्गठन, बप्पा पात्रो लगातार चौथी बार बने अध्यक्ष
- Chaibasa Brother Sister Drowning Incident चाईबासा: खेलते- खेलते गड्ढेनुमा तालाब तक पहुंचे मासूम भाई- बहन, डूबने से दोनों की मौत
- Sonua Weekly Market चाईबासा: लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, साप्ताहिक हाट-बाजार में पसरा कीचड़
- Jamtara Ajay River Rescue जामताड़ा: अजय नदी में बह रहे अज्ञात व्यक्ति को ग्रामीणों ने बचाया, नाला सीएचसी में भर्ती
- Ichagarh Assembly Inside Story ईचागढ़ की सियासत में फिर हलचल, क्या आजसू को अलविदा कहेंगे हरेलाल महतो ?
- Jamtara Power Line Accident जामताड़ा: टूटे तार ने किसान की उम्मीदों पर फेरा पानी, करंट से गर्भवती गाय की मौत
- Kolkata Banaras Special Train जामताड़ा: पूजा में घर लौटने वालों के लिए राहत, चित्तरंजन होकर चलेगी कोलकाता-बनारस स्पेशल
- Chandil Gangudih Canal Bridge Issue चांडिल: जर्जर रेलिंग और पुराने पुल से बढ़ा हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने एसडीओ से लगाई मरम्मत की गुहार
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
चाईबासा: सोनुआ में गुरुवार को विधायक आवास परिसर में भारतीय जनता पार्टी की शक्ति केंद्र बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष निशांत कुमार महतो ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह की 1 से 16 तारीख के बीच सभी पंचायतों में पार्टी की नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी. इसके साथ ही 11 अगस्त को प्रस्तावित संत रविदास कलश वितरण कार्यक्रम और 13 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई तथा कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों का वितरण किया गया. बैठक में भाजपा…
जमशेदपुर: टंडवा में कथित मोब लिंचिंग की घटना में जान गंवाने वाले युवक इमरोज के परिजनों से मिलने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता सरफराज हुसैन गुरुवार को उनके आवास पहुंचे. उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. सरफराज हुसैन ने परिजनों से घटना की जानकारी लेते हुए कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ इस प्रकार की अमानवीय घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. …
जामताड़ा: दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के कीता- सिल्ली डाउन लाइन पर शुक्रवार, 7 अगस्त को प्रस्तावित तीन घंटे के ट्रैफिक- सह- पावर (PQRS) ब्लॉक के कारण कई मेमू ट्रेन सेवाओं के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले संशोधित समय-सारिणी की जानकारी लेकर ही सफर करने की अपील की है. रेलवे के अनुसार, 13503 बर्द्धमान- हटिया मेमू एक्सप्रेस का शॉर्ट टर्मिनेशन नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमोह स्टेशन पर किया जाएगा. वहीं 13504 हटिया- बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस का शॉर्ट ओरिजिनेशन भी गोमोह स्टेशन से होगा. इसके कारण 7 अगस्त को गोमोह…
जामताड़ा: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, अनियमितता और सीटों की कथित खरीद-फरोख्त के आरोपों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जामताड़ा इकाई ने गुरुवार को शहर में मशाल जुलूस निकाला. बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और परिषद कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लेते हुए निष्पक्ष जांच और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग की. मशाल जुलूस मां चंचला चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सुभाष चौक पर समाप्त हुआ. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और हाथों…
सरायकेला: जिला समाहरणालय परिसर के आसपास की बदहाल सड़कें और जलजमाव एक बार फिर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं. जहां एक ओर स्वतंत्रता दिवस से पहले समाहरणालय भवन की रंगाई-पुताई और सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है, वहीं दूसरी ओर परिसर के पश्चिमी हिस्से की सड़क गड्ढों और जलभराव से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है. समाहरणालय जिले का सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक केंद्र है, जहां उपायुक्त समेत सभी वरीय अधिकारी बैठते हैं. यही परिसर बैंक, जिला परिवहन कार्यालय, विभिन्न सरकारी विभागों और जनसेवा से जुड़े कार्यों के लिए प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की आवाजाही…
चांडिल: आद्रा रेल मंडल की डीआरयूसीसी (Divisional Railway Users Consultative Committee) बैठक में डीआरयूसीसी सदस्य दिवाकर सिंह ने चांडिल और नीमडीह क्षेत्र से जुड़े रेलवे के कई महत्वपूर्ण मुद्दे प्रमुखता से उठाए. उन्होंने क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई ट्रेनों के ठहराव और आधारभूत रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग की. बैठक में 68059/68060 आसनसोल- बराभूम पैसेंजर ट्रेन का चांडिल तक विस्तार करने की मांग रखी गई. इसके अलावा 28182/28181 कटिहार- टाटानगर एक्सप्रेस, 12875/12876 नीलांचल एक्सप्रेस, 18103/18104 जालियांवाला बाग एक्सप्रेस, 12375/12376 जसीडीह- तांबरम एक्सप्रेस, 18009/18010 संतरागाछी- अजमेर एक्सप्रेस, 22843/22844 पटना- बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस तथा शनिवार को…
रांची: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जयपाल सिंह स्टेडियम में छात्रों का धरना गुरुवार को 13वें दिन भी जारी रहा. वहीं छात्र नेता देवेंद्र महतो का आमरण अनशन पांचवें दिन में प्रवेश कर गया. अनशनरत देवेंद्र महतो ने कहा, “मेरा इतिहास रहा है कि मैं कभी आंदोलन से पीछे नहीं हटता. अगर सरकार हमारी जायज मांगों को नहीं मानती है, तो सफेद चादर यानी कफन में लिपटना भी मुझे स्वीकार है.” उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों प्रतियोगी छात्रों के भविष्य की लड़ाई है.…
जमशेदपुर: मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड संख्या-3 स्थित जाकिर नगर निवासी 34 वर्षीय जाकिर आलम का शव बरामद होने से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. जाकिर आलम पेशे से ऑटो चालक थे और 2 अगस्त से लापता थे. परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका. सूचना मिलने पर बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने शव की पहचान जाकिर आलम के रूप में की. मृतक की पत्नी ने बताया कि जाकिर आलम 2…
सरायकेला: जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर टायो गेट के समीप गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे सड़क हादसे में कई लोग घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ जब एक स्कूटी सवार की अचानक सड़क पर आए सांड से टक्कर हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में पीछे से आ रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई. उधर घटना के बाद स्कूटी सवार फरार हो गया. बताया जा रहा है…
जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र स्थित जुबिली पार्क के रौनक फास्ट फूड के सामने महिला से हुई चेन छिनतई की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया सिटी गोल्ड का चेन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है. सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 31 जुलाई की रात चंदना दास से अज्ञात अपराधियों ने चेन छीन ली थी. मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर राहुल गोप उर्फ बल्ले और आमिर सरफराज…