आदित्यपुर: थाना क्षेत्र के भगवती होम्स के समीप शुक्रवार को स्कूली बच्चों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. हादसे में ऑटो में सवार बच्चों को मामूली चोटें आईं. घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.



विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को ऑटो से बाहर निकाला और उनकी मदद की. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. राहत की बात यह रही कि किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई. घटना के कारणों की जांच की जा रही है.





विज्ञापन
