Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जमशेदपुर: स्वतंत्रता दिवस के उत्सव और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार, 9 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई. यात्रा की शुरुआत साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान, आम बागान से हुई. तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और शहरवासियों ने हिस्सा लिया. हाथों में तिरंगा लेकर शामिल लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. यात्रा नेताजी सुभाष मैदान से शुरू होकर जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय गोलचक्कर…

Read More

सरायकेला: जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को चांडिल प्रखंड के आसनबनी पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान माताओं और बालिकाओं के साथ पौधरोपण किया गया. इस मौके पर बेटी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने के साथ बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में ग्रामीण मुखिया, महिला परिवीक्षा पदाधिकारी, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक, डब्ल्यूएचओ के सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका सहित बड़ी संख्या में लाभुक महिलाएं शामिल हुईं.…

Read More

जमशेदपुर: पत्रकारों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने महत्वपूर्ण पहल की है. क्लब ने अपने सदस्यों एवं उनके आश्रितों के लिए निःशुल्क चिकित्सीय सुविधा की शुरुआत की है. इसके तहत सदस्यों को संबंधित चिकित्सकों की ओपीडी सेवा निःशुल्क मिलेगी. वहीं विभिन्न जांच और उपचार में भी निर्धारित छूट का लाभ मिलेगा. इस सुविधा से अब तक 13 चिकित्सक जुड़ने की सहमति दे चुके हैं. शनिवार को बिष्टुपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस सभागार में मेडिकल बुक विमोचन सह वितरण समारोह का आयोजन किया गया. चिकित्सकों और प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने…

Read More

जमशेदपुर: आजसू पार्टी के दो दिवसीय राज्य युवा अधिवेशन के अंतिम दिन केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो के शहादत स्थल और समाधि स्थल पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की. बिरसा मुंडा टाउन हॉल से बस के जरिए कार्यकर्ता चमरिया गेस्ट हाउस स्थित शहादत स्थल पहुंचे. यहां माल्यार्पण के बाद दो मिनट का मौन रखकर आत्ममंथन किया गया. इसके बाद उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उनके परिवार से मुलाकात की गई. कार्यक्रम के बाद कदमा गणेश पूजा मैदान में विशाल सभा का आयोजन हुआ.…

Read More

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित निक्को पार्क के पास शनिवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कार से धारदार हथियार बरामद किया है. पुलिस ने कार सवार पांच युवकों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. जानकारी के अनुसार, पांचों युवक एक कार से निक्को पार्क के समीप पहुंचे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक कथित तौर पर नशे की हालत में थे और कार का दरवाजा खोलकर तेज आवाज में गाना बजा रहे थे. युवकों की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही…

Read More

सरायकेला: नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली की लगातार ट्रिपिंग, बढ़ते लोड, बिजली बिल में गड़बड़ी और पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर शनिवार को सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता लालजी महतो के साथ बैठक की. बैठक में नगर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने और उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में लगातार हो रही बिजली ट्रिपिंग और बढ़ते विद्युत लोड का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया. गर्मी के मौसम में बिजली की बढ़ती खपत के कारण विद्युत व्यवस्था पर पड़ रहे…

Read More

सरायकेला: झारखंड मुक्ति मोर्चा कुचाई प्रखंड कार्यालय में शनिवार को झामुमो के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता रहे शहीद निर्मल महतो की 39वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह मुंडा ने किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित हुए और शहीद निर्मल महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र सिंह मुंडा ने कहा कि शहीद निर्मल महतो…

Read More

चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तमोलिया क्षेत्र से चार युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 58 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है. इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निमडीह थाना क्षेत्र के केंदीडीह निवासी परीक्षित महतो के पुत्र आकाश महतो (19), चौका थाना क्षेत्र के सिंघाती निवासी छोटूलाल गोराई के पुत्र शिबू गोराई (20), जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती निवासी जितेंद्र यादव…

Read More

जमशेदपुर: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अन्ना चौक के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं. घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. मृत बच्ची की पहचान भोला बागान निवासी रूही कुमारी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार रूही अपने परिवार के साथ अन्ना चौक के पास कार की धुलाई कराने पहुंची थी. इसी दौरान एसडी पब्लिक स्कूल की एक स्कूल बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे मौजूद लोगों को अपनी चपेट में…

Read More

जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे. जहां उन्होंने कदमा उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल पर पहुंचकर माथा टेका और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर ईचागढ़ विधायक एवं शहीद निर्मल महतो के छोटे भाई स्वर्गीय सुधीर महतो की पत्नी सविता महतो सहित कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे विधायक, झामुमो के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विशाल जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने शहीद निर्मल महतो के संघर्ष, बलिदान और झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को याद किया, मुख्यमंत्री ने कहा…

Read More