- Kandra Kali Puja Committee A कांड्रा: बाजार काली पूजा कमिटी का पुनर्गठन, बप्पा पात्रो लगातार चौथी बार बने अध्यक्ष
- Chaibasa Brother Sister Drowning Incident चाईबासा: खेलते- खेलते गड्ढेनुमा तालाब तक पहुंचे मासूम भाई- बहन, डूबने से दोनों की मौत
- Sonua Weekly Market चाईबासा: लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, साप्ताहिक हाट-बाजार में पसरा कीचड़
- Jamtara Ajay River Rescue जामताड़ा: अजय नदी में बह रहे अज्ञात व्यक्ति को ग्रामीणों ने बचाया, नाला सीएचसी में भर्ती
- Ichagarh Assembly Inside Story ईचागढ़ की सियासत में फिर हलचल, क्या आजसू को अलविदा कहेंगे हरेलाल महतो ?
- Jamtara Power Line Accident जामताड़ा: टूटे तार ने किसान की उम्मीदों पर फेरा पानी, करंट से गर्भवती गाय की मौत
- Kolkata Banaras Special Train जामताड़ा: पूजा में घर लौटने वालों के लिए राहत, चित्तरंजन होकर चलेगी कोलकाता-बनारस स्पेशल
- Chandil Gangudih Canal Bridge Issue चांडिल: जर्जर रेलिंग और पुराने पुल से बढ़ा हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने एसडीओ से लगाई मरम्मत की गुहार
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा: सरकारी नाली पर अतिक्रमण कर किए गए निर्माण और वहां चारपहिया वाहन खड़ा किए जाने की शिकायत पर जामताड़ा नगर पंचायत प्रशासन ने शनिवार को कार्रवाई की. नगर पंचायत की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नाली के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाकर स्थान को खाली कराया. मामला जामताड़ा रक्षा काली मंदिर के समीप मुख्य सड़क किनारे स्थित सरकारी नाली का है. स्थानीय निवासी पाण्डव रजक, पिता स्वर्गीय प्रदीप रजक, निवासी राजबाड़ी, कोदालखुशु, जामताड़ा ने नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि…
राजनगर: शहीद निर्मल महतो के पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को राजनगर प्रखंड के कुनाबेड़ा चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान भाजपा और जेएलकेएम के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया. भाजपा की ओर से सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान के नेतृत्व में राजनगर प्रखंड कमेटी ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी भाग के प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल मोदक ने की. कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा कार्यकर्ताओं की पैदल यात्रा से हुई. हाथों में पार्टी के झंडे लिए कार्यकर्ता जय…
रांची: प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता और परीक्षा प्रक्रिया को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों और राज्य सरकार के बीच शनिवार को दूसरे दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही. मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में आयोजित बैठक में सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन किसी ठोस सहमति पर बात नहीं बन सकी. वार्ता के बाद छात्र प्रतिनिधियों ने स्पष्ट कर दिया कि उनकी मुख्य मांग पूरी परीक्षा को रद्द करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की है. छात्रों का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं और केवल…
जमशेदपुर: झारखंड आंदोलन के महान सेनानी और शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर शनिवार को पूरे राज्य में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. जमशेदपुर में भी विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने शहीद निर्मल महतो को नमन किया. इसी दौरान जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो का एक बयान चर्चा में आ गया है. मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद विद्युत वरण महतो ने शहीद निर्मल महतो की हत्या के वर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि निर्मल दा की हत्या आज ही के दिन साल 2087 में हुई थी. हालांकि निर्मल महतो की हत्या 8 अगस्त 1987 को जमशेदपुर…
Nirmal Mahato Martyrdom Day सरायकेला:निर्मल दा की शहादत को नमन, उनके सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प
सरायकेला: वीर शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस पर शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर कमेटी की ओर से जोबा माझी कैंप कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निर्मल महतो के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस दौरान निर्मल दा के संघर्ष, बलिदान और झारखंड के अधिकारों के लिए उनके समर्पण को याद किया गया. कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि निर्मल महतो का जीवन झारखंड के जल, जंगल, जमीन, अस्मिता और अधिकार की लड़ाई के लिए समर्पित रहा. उन्होंने…
जामताड़ा: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रुपडीह गांव में शनिवार सुबह 28 वर्षीय महिला का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों की नजर महिला के शव पर पड़ी. इसके बाद घटना की सूचना नारायणपुर थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका की पहचान संजीदा खातून (28) के रूप में हुई है. वह कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के रमजानी मोड़ की रहने वाली थी. उसकी शादी रुपडीह गांव निवासी रहमत अंसारी, पिता कमरुद्दीन…
चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान कृष्णा राणा उर्फ शेखर राणा के रूप में हुई है. उसकी उम्र करीब 22 वर्ष है और वह राम बहादुर राणा का पुत्र बताया गया है. वर्तमान में वह छायानगर, मानगो, थाना सीतारामडेरा, जिला पूर्वी सिंहभूम का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर शाम चांडिल थाना क्षेत्र के भादुडीह स्थित एनएच-33 पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस ने कृष्णा राणा को…
सरायकेला: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर आधारभूत सुविधाओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर शनिवार को आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति का प्रतिनिधिमंडल जियाडा के एमडी वरुण रंजन से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें मांग पत्र सौंपकर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल स्थिति से अवगत कराया. समिति के अध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र राज्य का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र होने के बावजूद गंभीर आधारभूत समस्याओं से जूझ रहा है. इन समस्याओं का सीधा असर उद्योगों के संचालन, निवेश, श्रमिकों की सुरक्षा और पूरे औद्योगिक क्षेत्र की छवि पर पड़ रहा है.…
सरायकेला: जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत कुनाबेड़ा चौक पर शनिवार को झारखंड आंदोलन के प्रमुख नायक और शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर झामुमो नेता एवं शिक्षाविद प्रोफेसर कालीपद सोरेन ने शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया. प्रो. कालीपद सोरेन ने कहा कि शहीद निर्मल महतो ने झारखंड की पहचान, अधिकार और सम्मान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. उनका संघर्ष केवल एक अलग राज्य के निर्माण तक सीमित नहीं था, बल्कि वे झारखंड के लोगों के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों के लिए…
गम्हरिया: सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर पंचायत के बलरामपुर गांव स्थित विद्या भारती हाई स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति, परंपरा, अधिकार, शिक्षा और समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. केपी सोरेन और विशिष्ट अतिथि सुकलाल महतो उपस्थित रहे. विद्यालय परिसर में आदिवासी संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिली. इस दौरान आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्रकृति के प्रति जुड़ाव और पारंपरिक जीवन पद्धति के…