सरायकेला: जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को चांडिल प्रखंड के आसनबनी पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया.



कार्यक्रम के दौरान माताओं और बालिकाओं के साथ पौधरोपण किया गया. इस मौके पर बेटी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने के साथ बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया.
कार्यक्रम में ग्रामीण मुखिया, महिला परिवीक्षा पदाधिकारी, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक, डब्ल्यूएचओ के सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका सहित बड़ी संख्या में लाभुक महिलाएं शामिल हुईं.

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बालिकाओं को समान अवसर देने, उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने और समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का संकल्प लिया. पौधरोपण के माध्यम से बेटियों के सम्मान के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया.





