Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला: 80वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर सरायकेला स्थित प्रेस भवन में प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां की ओर से ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया. क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी. इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, क्लब के महासचिव प्रमोद सिंह, पूर्व महासचिव रमजान अंसारी, उपाध्यक्ष सुमित सिंह, विपिन वार्ष्णेय, मधुसूदन सिंह, अनूप मिश्रा, के. दुर्गा राव, दयाल लायक, बलराम पांडा, नंदन उपाध्याय समेत कई पत्रकार मौजूद रहे. ध्वजारोहण के बाद अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने सभी पत्रकारों को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि…

Read More

रांची: ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं, रोजगार और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता को सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल किया. भर्ती परीक्षाओं पर उठ रहे सवालों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था पर संदेह केवल एक परीक्षा को प्रभावित नहीं करता, बल्कि पूरी पीढ़ी के विश्वास को चोट पहुंचाता है. युवाओं की मेहनत किसी माफिया, भ्रष्ट तंत्र या अनियमितता के भरोसे नहीं छोड़ी जाएगी. उन्होंने दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच…

Read More

चाईबासा: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी ने शनिवार को तीन विद्यालयों में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी. विधायक ने सबसे पहले चक्रधरपुर स्थित कांसेप्ट पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण किया. इसके बाद सोनुवा के दिग्गीलोटा स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, सोनुआ-सह-गुदड़ी तथा बेगुना ग्राम में संचालित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, गुदड़ी में ध्वजारोहण किया. विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक जगत माझी ने कहा कि देश करीब दो सौ वर्षों तक गुलामी की जंजीरों में जकड़ा रहा. देश को आजादी दिलाने के लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया और…

Read More

सरायकेला-खरसावां: जिले के राजनगर- सरायकेला मुख्य मार्ग पर दांवना स्कूल के समीप शनिवार को सड़क के बड़े गड्ढे में हाइवा फंस जाने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई. सड़क के बीचोंबीच हाइवा फंसने के कारण देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. बताया गया कि जर्जर सड़क पर बने गहरे गड्ढे में हाइवा का पहिया फंस गया, जिससे मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया. कुछ ही देर में करीब 10 किलोमीटर तक वाहनों की कतार पहुंच गई. जाम के कारण राहगीरों, वाहन चालकों, यात्रियों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड 17 स्थित प्रभात पार्क में तेजस्विनी महिला संगठन की ओर से 80वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में शिक्षाविद एवं झामुमो नेता प्रोफेसर कालीपद सोरेन उर्फ के.पी. सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और राष्ट्रीय ध्वज फहराया. ध्वजारोहण से पूर्व राष्ट्रगीत और इसके बाद राष्ट्रगान का आयोजन किया गया. अपने संबोधन में प्रो. के.पी. सोरेन ने संगठन की महिला सदस्यों एवं स्थानीय लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने महिलाओं को समर्पित तेजस्विनी महिला संगठन के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए संस्था की अध्यक्ष सह…

Read More

राजनगर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी. ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ. इस दौरान कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य लोगों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान में सलामी दी. पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में नजर आया और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा. मौके पर बीडीओ मलय कुमार ने प्रखंडवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी वीर शहीदों…

Read More

राजनगर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनगर थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया. थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी. इसके बाद राष्ट्रगान हुआ तथा उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया. इस अवसर पर थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए पुलिस…

Read More

सरायकेला: 80वें स्वाधीनता दिवस का मुख्य समारोह सरायकेला स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित किया गया. उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली. पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने उपायुक्त की अगवानी की. इसके बाद उपायुक्त ने परेड का निरीक्षण किया. समारोह के दौरान राष्ट्रगीत वंदेमातरम का सामूहिक गायन हुआ, जिसके बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया. राष्ट्रगान के बाद उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम से जिलेवासियों को संबोधित किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उपायुक्त ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों और राष्ट्रनायकों को नमन करते…

Read More

सरायकेला: 80वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर सरायकेला थाना परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. थाना प्रभारी विनय कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी. ध्वजारोहण के दौरान थाना परिसर में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी. मौके पर पुलिसकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. इस अवसर पर थाना प्रभारी विनय कुमार ने पुलिसकर्मियों एवं क्षेत्रवासियों को 80वें स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों…

Read More

सरायकेला: उपायुक्त आवास पर ध्वजारोहण के बाद सरायकेला में 80वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक आवास में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपायुक्त नितीश कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत पुलिस और प्रशासन के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने जिलेवासियों को 80वें स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं.…

Read More