Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला: 80वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर सरायकेला थाना परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. थाना प्रभारी विनय कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी. ध्वजारोहण के दौरान थाना परिसर में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी. मौके पर पुलिसकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. इस अवसर पर थाना प्रभारी विनय कुमार ने पुलिसकर्मियों एवं क्षेत्रवासियों को 80वें स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों…

Read More

सरायकेला: उपायुक्त आवास पर ध्वजारोहण के बाद सरायकेला में 80वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक आवास में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपायुक्त नितीश कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत पुलिस और प्रशासन के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने जिलेवासियों को 80वें स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं.…

Read More

सरायकेला: 80वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर सरायकेला- खरसावां जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह की औपचारिक शुरुआत हुई. उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी. ध्वजारोहण के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे. ध्वजारोहण के बाद अधिकारियों और कर्मियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. इस अवसर पर उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने जिलेवासियों को 80वें स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने स्वतंत्रता…

Read More

सरायकेला: गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित अंजनिया इस्पात लिमिटेड में बीती रात एक ठेका श्रमिक की मौत का मामला सामने आया है. मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है. घटना के 24 घंटे बाद भी कंपनी प्रबंधन और श्रम विभाग की ओर से मामले को लेकर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है. मृतक की पहचान, उसकी उम्र, ठेका एजेंसी का नाम और घटना के समय वह किस कार्य में नियोजित था, जैसे महत्वपूर्ण सवालों का भी फिलहाल स्पष्ट जवाब नहीं मिल पाया है. कंपनी प्रबंधन और श्रम अधीक्षक से मामले की…

Read More

जमशेदपुर: खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए जमशेदपुर पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान लगातार लोगों के चेहरों पर खुशी लौटा रहा है. अभियान के दसवें चरण में पुलिस ने 271 बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे. शुक्रवार, 14 अगस्त को साकची स्थित रविंद्र भवन सभागार में आयोजित मोबाइल वितरण कार्यक्रम में लोगों को उनके फोन वापस किए गए. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक ने की. ऑपरेशन मुस्कान के शुरुआती नौ चरणों में जमशेदपुर पुलिस 2936 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप चुकी थी. दसवें चरण के 271…

Read More

रांची: केंद्र सरकार के खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आंदोलन की अगली रणनीति तैयार करने की कवायद तेज कर दी है. इसी क्रम में पार्टी ने 20 अगस्त को रांची में केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक बुलायी है. माना जा रहा है कि बैठक में केंद्र सरकार के विधेयक के खिलाफ आंदोलन को व्यापक रूप देने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है. JMM केंद्रीय समिति की एक दिवसीय विस्तारित बैठक 20 अगस्त 2026, गुरुवार को सुबह 10:30 बजे हरमू स्थित सोहराय भवन में आयोजित होगी. बैठक…

Read More

रांची: स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने झारखंड पुलिस के 9 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को पदक से सम्मानित करने की घोषणा की है. इनमें एक अधिकारी को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक तथा आठ पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा. झारखंड में उग्रवादी संगठनों, संगठित आपराधिक गिरोहों और अन्य अपराधों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार की जा रही प्रभावी कार्रवाई तथा सराहनीय सेवाओं के लिए इन पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों का चयन किया गया है. शैलेन्द्र कुमार सिन्हा को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक के लिए प्रक्षेत्रीय…

Read More

जामताड़ा: देवघर और बासुकिनाथ धाम से जलाभिषेक कर छत्तीसगढ़ लौट रहे आठ कांवड़ियों की गाड़ी शुक्रवार शाम जामताड़ा थाना क्षेत्र के चैंगगायडीह गांव के पास रास्ता भटकने के बाद विवाद में फंस गई. देखते ही देखते मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और करीब 200 लोगों की भीड़ ने कांवड़ियों की गाड़ी को घेर लिया. आरोप है कि भीड़ की ओर से वाहन पर ईंट-पत्थर और चप्पलों से हमला किया गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी कांवड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाला. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र निवासी कांवड़िया योगेंद्र सिंह ठाकुर…

Read More

खूंटी: जिले के तोरपा प्रखंड के कुदरी गांव में गौवंश तस्करी की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के सहयोग से कार्रवाई करते हुए आठ गौवंश को मुक्त कराया. कार्रवाई का नेतृत्व बजरंग दल खूंटी के जिला संयोजक कर्मवीर महतो ने किया. बताया गया कि गौवंश को कथित तौर पर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था. इसकी सूचना मिलने के बाद कर्मवीर महतो के नेतृत्व में बजरंग दल के कार्यकर्ता कुदरी गांव पहुंचे. स्थानीय ग्रामीण भी उनके साथ जुट गए और संयुक्त प्रयास से आठ गौवंश को सुरक्षित मुक्त कराया गया. कार्रवाई के दौरान…

Read More

सरायकेला: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों में देशप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से सखी वन स्टॉप सेंटर, सरायकेला परिसर में ‘हर घर तिरंगा’ सप्ताह के तहत चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. महिला एवं बाल विकास विभाग, सरायकेला-खरसावां के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से कागज पर उतारा. प्रतियोगिता में बच्चों ने तिरंगा, भारत का मानचित्र और देशभक्ति से जुड़े विभिन्न प्रतीकों को अपनी चित्रकारी में स्थान दिया. उनकी कलाकृतियों में राष्ट्रप्रेम और देश के…

Read More