इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
चाईबासा: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी ने शनिवार को तीन विद्यालयों में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी. विधायक ने सबसे पहले चक्रधरपुर स्थित कांसेप्ट पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण किया. इसके बाद सोनुवा के दिग्गीलोटा स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, सोनुआ-सह-गुदड़ी तथा बेगुना ग्राम में संचालित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, गुदड़ी में ध्वजारोहण किया.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.46.41
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.47.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.13.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.37.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.38.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.39.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.42
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (4)
[smartslider3 slider="7"]
विज्ञापन
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक जगत माझी ने कहा कि देश करीब दो सौ वर्षों तक गुलामी की जंजीरों में जकड़ा रहा. देश को आजादी दिलाने के लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया और अपने प्राणों की आहुति दी. उनके त्याग और संघर्ष के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
उन्होंने कहा कि आज हमारे सामने देश के लिए बलिदान देने की नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए देश की प्रगति और उन्नति में योगदान देने की जरूरत है. देश की आजादी के लिए जिन वीर सपूतों ने कुर्बानी दी, उनके सपनों का भारत बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है.
विधायक ने विद्यार्थियों से बेहतर शिक्षा प्राप्त कर अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करने के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल झंडा फहराने और कार्यक्रम आयोजित करने का दिन नहीं है, बल्कि यह वीर सपूतों के संघर्ष और बलिदान को याद करने तथा देश के प्रति अपने दायित्वों को समझने का अवसर भी है. उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने की अपील की.
इससे पूर्व विद्यालयों में पहुंचने पर विधायक का बैंड पार्टी और परेड के साथ स्वागत किया गया. स्कूली बच्चों ने रंगारंग देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत हो गया.
मौके पर एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सोनुआ की प्राचार्या सुमन रजनी, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय गुदड़ी की प्राचार्या निधि सिन्हा, वार्डेन पुष्पा कालूंडिया, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो, डॉक्टर महतो, हेमचंद महतो, किशोर दास, सुनील दास, प्रेम पुरती समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.