सरायकेला: 80वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर सरायकेला थाना परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. थाना प्रभारी विनय कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी.


ध्वजारोहण के दौरान थाना परिसर में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी. मौके पर पुलिसकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.
इस अवसर पर थाना प्रभारी विनय कुमार ने पुलिसकर्मियों एवं क्षेत्रवासियों को 80वें स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर देता है.
थाना परिसर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला. पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की.

