- Jamtara Power Line Accident जामताड़ा: टूटे तार ने किसान की उम्मीदों पर फेरा पानी, करंट से गर्भवती गाय की मौत
- Kolkata Banaras Special Train जामताड़ा: पूजा में घर लौटने वालों के लिए राहत, चित्तरंजन होकर चलेगी कोलकाता-बनारस स्पेशल
- Chandil Gangudih Canal Bridge Issue चांडिल: जर्जर रेलिंग और पुराने पुल से बढ़ा हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने एसडीओ से लगाई मरम्मत की गुहार
- Kukru Agitator Death Anniversary चांडिल: स्वर्गीय शक्तिपद महतो की तीसरी पुण्यतिथि पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
- Saraikela CSR Meeting सरायकेला: सीएसआर समिति की बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े कार्यों की समीक्षा
- Saraikela Health Department 2026 सरायकेला: स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा-किट की कमी मिली तो होगी जवाबदेही, डीसी ने कसी स्वास्थ्य विभाग की नकेल
- Gamharia Missing Youth news गम्हरिया: दस दिनों से लापता 18 वर्षीय युवक, परिजनों ने लगाई खोज की गुहार
- Adityapur Cash Recovered आदित्यपुर: जमशेदपुर केनरा बैंक लूट के बाद सीमावर्ती इलाकों में बढ़ी चौकसी, आदित्यपुर में युवक से ढाई लाख रुपये बरामद
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सोनुआ: प्रखंड क्षेत्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को धूमधाम, हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया. इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय, थाना परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विभिन्न पंचायतों, विद्यालयों, महाविद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ उरांव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी. वहीं थाना परिसर में थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा और पुलिस निरीक्षक महानंद सुरीन ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में डॉ. देवी प्रसाद हांसदा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने…
सरायकेला: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खरसावां थाना परिसर में शनिवार को देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला. थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने गरिमापूर्ण माहौल में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी. तिरंगा लहराते ही पूरा थाना परिसर देशभक्ति के जज्बे से सराबोर हो उठा. ध्वजारोहण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया. थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं,…
जमशेदपुर: झारखंड आंदोलन के नेता और पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. टेल्को स्थित खड़ंगाझाड़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री दीपक बिरुआ ने स्वर्गीय रामदास सोरेन की प्रतिमा का अनावरण किया. इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा अपनी पत्नी मीरा मुंडा एवं पुत्र के साथ मौजूद रहे. उन्होंने स्वर्गीय रामदास सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन, पोटका विधायक संजीव सरदार, ईचागढ़ विधायक सविता महतो समेत झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे. सभी ने स्वर्गीय रामदास…
आदित्यपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति के अध्यक्ष सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने शनिवार को आदित्यपुर-1 स्थित शेर पंजाब चौक के समीप बोधी कॉम्प्लेक्स के पास झंडोतोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के सामूहिक गान से हुई. ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान जन गण मन का सामूहिक गान किया गया. अपने संबोधन में पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को याद करने का दिन है. उन्होंने देश…
सरायकेला: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी. इस दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कर्मी मौजूद रहे. ध्वजारोहण के बाद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन किया. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों का दायित्व है कि वे मिलकर क्षेत्र के विकास को…
लातेहार: जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लुकुया मोड़ के डेढ़ टंगवा घाटी में शनिवार शाम भीषण सड़क हादसा हुआ. कंटेनर और टेंपो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में 6 से अधिक लोगों की मौत की सूचना है. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह कंटेनर के नीचे दब गया. हादसे में ऑटो सवार कई लोग कंटेनर के नीचे दब गए. अब तक छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. हादसे के…
सरायकेला: जिले के कांड्रा- चौका सीमा स्थित लखना सिंह घाटी में शनिवार को तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीसरा युवक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया. घटना के दौरान वहां से गुजर रहे जेएलकेएम नेता व ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो ने तत्काल कांड्रा और चौका थाना पुलिस के साथ जेआरडीसीएल को सूचना दी. आरोप है कि करीब आधे घंटे तक घायल सड़क पर तड़पते रहे, जिसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची. तरुण महतो ने खुद घायलों को एंबुलेंस में लादकर ऑक्सीजन सपोर्ट के…
सरायकेला: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरायकेला में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में कर्तव्य के प्रति समर्पण और प्रभावी पुलिस कार्रवाई के लिए आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान को सम्मानित किया गया. वारंटियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में उल्लेखनीय योगदान के लिए उपायुक्त नितीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया. वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए विशेष अभियान में रामरेखा पासवान के नेतृत्व में आमदा ओपी पुलिस ने लगातार कार्रवाई की. लंबे समय से फरार और न्यायालय से जारी वारंट वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम…
सरायकेला: 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह इस बार देशभक्ति और तिरंगे की शान के साथ कर्तव्य के मोर्चे पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों के सम्मान का भी गवाह बना. सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार को एक ही दिन दो अलग-अलग जिम्मेदारियों में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. सरायकेला में आयोजित छऊ महोत्सव और रथ महोत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर ढंग से संभालने के लिए उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने विनय कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. वहीं, नक्सल अभियान में नक्सलियों की गिरफ्तारी और अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण…
सरायकेला: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत कार्यालय परिसर में देशभक्ति और उल्लास के माहौल में समारोह आयोजित किया गया. नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी. इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया. समारोह में नगर पंचायत उपाध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी, वार्ड पार्षद, अधिकारी-कर्मी, गणमान्य नागरिक, कलाकार और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे. समारोह का खास आकर्षण ‘सरायकेला गौरव सम्मान’ रहा. नगर पंचायत की ओर से कला, संस्कृति, शिक्षा और स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने…