Jamshedpur Ramdas Soren Statue Inauguration जमशेदपुर: पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जुटे आम-ओ-खास प्रतिमा का हुआ अनावरण
इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
जमशेदपुर: झारखंड आंदोलन के नेता और पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. टेल्को स्थित खड़ंगाझाड़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री दीपक बिरुआ ने स्वर्गीय रामदास सोरेन की प्रतिमा का अनावरण किया.
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा अपनी पत्नी मीरा मुंडा एवं पुत्र के साथ मौजूद रहे. उन्होंने स्वर्गीय रामदास सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
कार्यक्रम में घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन, पोटका विधायक संजीव सरदार, ईचागढ़ विधायक सविता महतो समेत झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे. सभी ने स्वर्गीय रामदास सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि स्वर्गीय रामदास सोरेन झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे और उन्होंने झारखंड के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनकी पहली पुण्यतिथि पर उनके संघर्ष और कार्यों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया. पुण्यतिथि के मौके पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय रामदास सोरेन के विचारों और संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.