लातेहार: जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लुकुया मोड़ के डेढ़ टंगवा घाटी में शनिवार शाम भीषण सड़क हादसा हुआ. कंटेनर और टेंपो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में 6 से अधिक लोगों की मौत की सूचना है.


विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह कंटेनर के नीचे दब गया. हादसे में ऑटो सवार कई लोग कंटेनर के नीचे दब गए. अब तक छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचने की कार्रवाई में जुट गई. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है.

विज्ञापन
