आदित्यपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति के अध्यक्ष सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने शनिवार को आदित्यपुर-1 स्थित शेर पंजाब चौक के समीप बोधी कॉम्प्लेक्स के पास झंडोतोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के सामूहिक गान से हुई. ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान जन गण मन का सामूहिक गान किया गया.


अपने संबोधन में पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को याद करने का दिन है. उन्होंने देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात जवानों को नमन करते हुए कहा कि आजाद भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में कई उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन अभी भी कई चुनौतियां सामने हैं. इन चुनौतियों का मिलकर सामना करते हुए भारत को और मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेना होगा.
ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाज के करीब 200 प्रबुद्ध और गणमान्य लोगों को उपहार देकर सम्मानित किया गया. इनमें वरिष्ठ नागरिक, शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक, भूतपूर्व सैनिक और समाजसेवी शामिल रहे.
इससे पूर्व पुरेंद्र नारायण सिंह ने आदित्यपुर-2 के रोड नंबर 10 स्थित कल्याण कुंज सभागार के समक्ष भी ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी.
कार्यक्रम में डॉ. नकुल प्रसाद चौधरी, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, वीरेंद्र यादव, एसएन यादव, रामानंद भक्त, संजय कुमार सिंह, पार्षद धनंजय गुप्ता, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, देव प्रकाश, विनोद कुमार सिंह, मनोज चौरसिया, उदित यादव, अश्वनी कुमार सिंह, मनोज जायसवाल, उमाशंकर राम, रामजी शर्मा, एसडी प्रसाद, यदुनंदन राम, दिलीप मंडल, संतोष यादव, रमेश ठाकुर, पीडी सिंह, बंधु यादव, राजेश्वर पंडित, विमल दास, फौजी शैलेंद्र कुमार, जनार्दन कुमार, संजीव कुमार, भुनेश्वर यादव, सुनील कुमार शर्मा, ओमप्रकाश, आशुतोष गुप्ता, विनोद जायसवाल, अयोध्या गिरी, ऋषि गुप्ता, आरके अनिल, प्रभास कुमार झा, मिथिलेश झा, अधिवक्ता संजय कुमार, जवाहरलाल सिंह, शैलेंद्र कुमार, जेएल सिंह, सिमरन मेहरा, विशाल राणा, विवेक राणा, केएल यादव, नगीना यादव, राजू सरदार, महादेव महतो, शिवनारायण पंडित, रमाशंकर सिंह, रामेश्वर प्रसाद, जयप्रकाश यादव, सोनू पासवान, राकेश कुमार और अखिलेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

