Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत कार्यालय परिसर में देशभक्ति और उल्लास के माहौल में समारोह आयोजित किया गया. नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी. इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया. समारोह में नगर पंचायत उपाध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी, वार्ड पार्षद, अधिकारी-कर्मी, गणमान्य नागरिक, कलाकार और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे. समारोह का खास आकर्षण ‘सरायकेला गौरव सम्मान’ रहा. नगर पंचायत की ओर से कला, संस्कृति, शिक्षा और स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने…

Read More

जामताड़ा: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को जामताड़ा पूरी तरह देशभक्ति के रंग में नजर आया. ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने उपायुक्त आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया. इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंदाज कुछ अलग रहा. ध्वजारोहण से पहले सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन हुआ. इसके बाद तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान जन गण मन के दौरान उपस्थित लोगों ने सावधान मुद्रा में राष्ट्रध्वज को सलामी दी. करीब तीन मिनट से अधिक…

Read More

खरसावां: झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर खरसावां में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान खरसावां विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई समेत झामुमो कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय रामदास सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए. विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि स्वर्गीय रामदास सोरेन झारखंड आंदोलन की मजबूत आवाज और जनसरोकारों से जुड़े लोकप्रिय नेता थे. उन्होंने शिक्षा, आदिवासी समाज, गरीबों और वंचित वर्गों के हित में महत्वपूर्ण कार्य किए. उनके संघर्ष और योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. समाजसेवी बासंती गागराई ने कहा कि रामदास सोरेन का…

Read More

जमशेदपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया. जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने परेड का निरीक्षण करने के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी. समारोह में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक नगर, नगर आयुक्त, अपर उपायुक्त सहित जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे. अपने संबोधन में उपायुक्त ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों, वीर शहीदों और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड संख्या 17 में शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. सेंट्रल पब्लिक स्कूल में विशेष शिविर लगाया गया, जहां वार्ड क्षेत्र के सभी छह बूथों के बीएलओ और पर्यवेक्षक मौजूद रहे. शिविर में स्थानीय नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और मतदाता पहचान पत्र बनवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई. पार्षद नीतू शर्मा ने कहा कि जिन युवक-युवतियों या किसी भी उम्र के नागरिकों का किसी कारणवश मतदाता पहचान पत्र नहीं बन पाया है, वे शिविर में पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि मतदाता पहचान पत्र…

Read More

चांडिल: 80वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 स्थित कुरान अकैडमी में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया. कपाली नगर परिषद के उपाध्यक्ष मोहम्मद शाबान उर्फ सिंटू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी. ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगान हुआ और पूरा परिसर देशभक्ति के माहौल में डूब गया. कार्यक्रम में कुरान अकैडमी के छात्र-छात्राओं के साथ स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे. बच्चों ने उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया. मौके पर मोहम्मद शाबान उर्फ सिंटू ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते…

Read More

रांची: छात्र आंदोलन के बीच पिछले 13 दिनों से अनशन कर रहे जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो स्वतंत्रता दिवस के दिन भी अपने संकल्प से पीछे हटने को तैयार नहीं हुए. सदर अस्पताल के वार्ड से हाथ में तिरंगा लेकर उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम जाकर ध्वजारोहण और तिरंगा यात्रा में शामिल होने की इच्छा जताई. हालांकि, स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें स्टेडियम जाने की अनुमति नहीं दी. इसके बाद देवेंद्र नाथ महतो अपने समर्थकों के साथ स्टेडियम जाने पर अड़ गए. स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी गई और उनके…

Read More

सरायकेला: 80वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर सरायकेला स्थित सूचना भवन में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया. सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी. इस अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के अध्यक्ष मनमोहन सिंह, महासचिव प्रमोद सिंह, उपाध्यक्ष सुमित सिंह, विपिन वार्ष्णेय, के. दुर्गा राव, दयाल लायक, बलराम पांडा, अनूप मिश्रा, पारस होता, संतोष कुमार, कार्तिक परीक्षा, गोलक बिहारी, संजय मिश्रा, नंदन उपाध्याय समेत अन्य पत्रकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे. ध्वजारोहण के बाद सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा एवं…

Read More

चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी परिसर में 80वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर शनिवार को देशभक्ति और उत्साह के माहौल में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया. सुबह करीब 9:15 बजे ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाते हुए तिरंगे को सलामी दी. समारोह में शांति समिति के सदस्य, बच्चे, स्थानीय नागरिक और बस्ती के लोग मौजूद रहे. पूरे ओपी परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला. मौके पर ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने कहा कि देश की आजादी लंबे संघर्ष और वीरों के बलिदान का परिणाम है. उन्होंने…

Read More

सरायकेला: 80वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर सरायकेला स्थित प्रेस भवन में प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां की ओर से ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया. क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी. इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, क्लब के महासचिव प्रमोद सिंह, पूर्व महासचिव रमजान अंसारी, उपाध्यक्ष सुमित सिंह, विपिन वार्ष्णेय, मधुसूदन सिंह, अनूप मिश्रा, के. दुर्गा राव, दयाल लायक, बलराम पांडा, नंदन उपाध्याय समेत कई पत्रकार मौजूद रहे. ध्वजारोहण के बाद अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने सभी पत्रकारों को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि…

Read More