- Jamtara BJP State Vice President जामताड़ा: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता झा के पति का असमय निधन,नियमित चेकअप के लिए वेल्लोर गये थे, लौटने से पहले थमी सांस
- Jamtara Cycle Theft जामताड़ा: गणेश पंडाल में बच्ची की साइकिल चोरी, CCTV फुटेज से संदिग्ध की हुई पहचान
- Adityapur CBSE Affiliation आदित्यपुर: पहले ही प्रयास में मदन मोहन पब्लिक स्कूल को मिली सीबीएसई से दसवीं तक की मान्यता
- Jharkhand High Court News रांची: झारखंड हाई कोर्ट को मिले तीन नए न्यायाधीश, चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने दिलाई शपथ
- Jamtara Legal Awareness जामताड़ा: बुधुडीह पहुंचा न्याय रथ, ग्रामीणों को बताया कानूनी अधिकार और निःशुल्क सहायता का रास्ता
- Kharsawan Karam Mahotsav खरसावां: बिजार के चोपदडीह में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव. मांदर की थाप पर रातभर झूमे महिला-पुरुष
- Saraikela Beauty Parlour Training सरायकेला: हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम, 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शुरू
- World Ayurveda Day सरायकेला: विश्व आयुर्वेद दिवस पर गांवों तक पहुंचना था आयुष का संदेश, सदर अस्पताल की चारदीवारी में सिमटा नुक्कड़ नाटक
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा: सदर अस्पताल की स्थापना के लिए भूमि दान करने वाले पूर्व राजा स्वर्गीय जंगबहादुर सिंह की प्रतिमा अस्पताल परिसर के समीप स्थापित करने की मांग उठी है. राजा जंगबहादुर सिंह के वंशज नित्यगोपाल सिंह, नन्दगोपाल सिंह और अजय प्रसाद सिंह ने उपायुक्त को आवेदन देकर इस दिशा में पहल करने की मांग की है. वंशजों ने अपने आवेदन में दावा किया है कि चंचला मंदिर के समीप स्थित सदर अस्पताल के निर्माण के लिए उनके पूर्वजों द्वारा भूमि दान की गई थी. आवेदन में खतियान संख्या 447 और खेसरा संख्या 2887 का उल्लेख करते हुए कहा गया है…
Jamshedpur Goat Theft Video Expoused जमशेदपुर: लग्जरी कार से बकरी चोरी ! सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
जमशेदपुर: शहर में बकरी चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. परसुडीह थाना क्षेत्र के शंकरपुर में बकरी चोरी करने पहुंचे चोरों ने किसी छोटे या पुराने वाहन का नहीं, बल्कि लग्जरी कार का इस्तेमाल किया. चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. मामला शंकरपुर निवासी उमानाथ प्रमाणिक की चार बकरियों से जुड़ा है. बताया गया कि उन्होंने बकरियों को चारा खाने के लिए खुला छोड़ा था. बकरियां विद्यासागर पल्ली के एक सुनसान रास्ते के पास चर रही थीं. इसी दौरान सुबह करीब 5:10 बजे सफेद…
जामताड़ा: सरकार के खजाने में हर साल करोड़ों रुपये का राजस्व जमा कराने वाला जामताड़ा जिला उत्पाद कार्यालय खुद मानवबल की कमी से जूझ रहा है. विभाग में उत्पाद सिपाही के 15 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में एक भी उत्पाद सिपाही कार्यरत नहीं है. करीब एक दशक से चली आ रही इस कमी का सीधा असर अवैध शराब के खिलाफ होने वाली कार्रवाई पर पड़ रहा है. स्थिति सिर्फ उत्पाद सिपाहियों तक सीमित नहीं है. उत्पाद निरीक्षक, सहायक अवर निरीक्षक उत्पाद और अन्य स्वीकृत पदों पर भी पर्याप्त कर्मियों की कमी बनी हुई है. फिलहाल जिला प्रशासन की…
जमशेदपुर: कर्नाटक के बीदर शहर में हुए एटीएम कैश वाहन लूटकांड की जांच के सिलसिले में कर्नाटक पुलिस की टीम ने मंगलवार को जमशेदपुर के सोनारी स्थित परदेशी पाड़ा में छापेमारी की. पुलिस टीम ने उन किराए के मकानों की तलाशी ली, जहां मामले में गिरफ्तार आरोपी आलोक सिंह उर्फ अंबानी और अमन सिंह के रहने की जानकारी मिली थी. दोनों आरोपी बिहार के वैशाली जिले के निवासी बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, कर्नाटक पुलिस ने दोनों आरोपियों को पहले वैशाली जिले से गिरफ्तार किया था. पूछताछ और जांच के दौरान उनकी निशानदेही पर हथियार बरामद किए…
जामताड़ा: पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच मिहिजाम थाना भवन का बाहरी छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया. गनीमत रही कि घटना के समय छज्जे के नीचे कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. छज्जा गिरने के बाद थाना परिसर में कार्यरत पुलिसकर्मियों में दहशत का माहौल है. बताया जाता है कि लगातार बारिश के कारण पहले से जर्जर थाना भवन की स्थिति और खराब हो गई है. भवन के कई हिस्सों में पहले से ही पानी का रिसाव हो रहा है. हल्की बारिश में भी थाना के सिरिस्ता और कंप्यूटर कक्ष…
खरसावां: पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण सरायकेला जिले में जनजीवन प्रभावित हो गया है. खप्परसाई के पास संजय नदी पर बनी पुरानी पुलिया पूरी तरह पानी में डूब गई है, जिसके कारण सरायकेला से खरसावां के बीच सीधा सड़क संपर्क बाधित हो गया है. पुलिया के ऊपर पानी बहने के कारण छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है. दोनों ओर ट्रकों और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं. आवागमन बाधित होने से यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोगों को मजबूरी में करीब 40…
सरायकेला: लगातार दो दिनों से हो रही बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सरायकेला पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है. पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर थाना प्रभारी विनय कुमार ने पुलिस टीम के साथ शहरी और ग्रामीण इलाकों का निरीक्षण किया. इस दौरान जलजमाव वाले क्षेत्रों, नदी, नाला और तालाब के आसपास की स्थिति का जायजा लिया गया. थाना प्रभारी ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें सावधानी बरतने की अपील की. पुलिस ने खासकर बच्चों और बुजुर्गों को जलस्रोतों से दूर रखने की अपील की है. लोगों से कहा गया है कि पानी…
सरायकेला: पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण खरकाई नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. नदी का पानी अब किनारे के इलाकों में फैलने लगा है. सरायकेला में महिला महाविद्यालय, बस स्टैंड, श्मशान घाट और खरकाई नदी किनारे बना पार्क भी पानी की चपेट में आ गया है. खरकाई नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ नदी किनारे के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है. नदी किनारे लाखों रुपये की लागत से तैयार किया गया पार्क पानी में डूब गया है. वहीं महिला महाविद्यालय, बस स्टैंड और श्मशान घाट के…
जमशेदपुर/ सरायकेला: क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए डैम के 13 फाटक खोल दिए गए हैं. फाटक खोले जाने के बाद बड़ी मात्रा में पानी स्वर्णरेखा नदी में छोड़ा जा रहा है, जिससे नदी के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है. डैम से पानी छोड़े जाने के कारण स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के तटीय और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. लगातार बारिश जारी रहने की स्थिति में आने वाले घंटों में जलस्तर…
जमशेदपुर: गोलमुरी स्थित आकाशदीप प्लाजा के सामने मंगलवार को एक बार फिर सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार में जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराया. हादसे के बाद इस स्थान पर सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, आकाशदीप प्लाजा के सामने डिवाइडर से वाहनों के टकराने की यह पांचवीं घटना है. एक ही स्थान पर बार-बार हादसे होने के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है. लोगों का कहना है कि रात के समय सड़क…