- Jamtara Cycle Theft जामताड़ा: गणेश पंडाल में बच्ची की साइकिल चोरी, CCTV फुटेज से संदिग्ध की हुई पहचान
- Adityapur CBSE Affiliation आदित्यपुर: पहले ही प्रयास में मदन मोहन पब्लिक स्कूल को मिली सीबीएसई से दसवीं तक की मान्यता
- Jharkhand High Court News रांची: झारखंड हाई कोर्ट को मिले तीन नए न्यायाधीश, चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने दिलाई शपथ
- Jamtara Legal Awareness जामताड़ा: बुधुडीह पहुंचा न्याय रथ, ग्रामीणों को बताया कानूनी अधिकार और निःशुल्क सहायता का रास्ता
- Kharsawan Karam Mahotsav खरसावां: बिजार के चोपदडीह में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव. मांदर की थाप पर रातभर झूमे महिला-पुरुष
- Saraikela Beauty Parlour Training सरायकेला: हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम, 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शुरू
- World Ayurveda Day सरायकेला: विश्व आयुर्वेद दिवस पर गांवों तक पहुंचना था आयुष का संदेश, सदर अस्पताल की चारदीवारी में सिमटा नुक्कड़ नाटक
- Saraikela Crime News चांडिल: अवैध लोडेड देसी कट्टा और जिंदा गोली के साथ आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला: जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सड़क पर अवैध पार्किंग के कारण होने वाली परेशानी को रोकने के लिए परिवहन विभाग ने मंगलवार को औचक निरीक्षण अभियान चलाया. उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामद के नेतृत्व में मोटरयान निरीक्षक ने विभिन्न स्थानों पर अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई की. अभियान के दौरान सरायकेला- राजनगर बाईपास मार्ग, कोलाबीरा स्थित आरकेएफएल के समीप तथा सरायकेला क्षेत्र के अन्य स्थानों पर नो- पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने और सड़क किनारे अवैध रूप से पार्किंग करने वाले वाहनों की जांच की गई. जांच के…
चांडिल: प्रखंड क्षेत्र के चौलीबासा पंचायत अंतर्गत बड़ामटांड के ग्रामीणों को बिजली समस्या से राहत मिली है. विधायक सविता महतो ने 100 केवीए क्षमता वाले नए ट्रांसफार्मर का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया. ट्रांसफार्मर चालू होने के साथ ही क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है. बताया गया कि कुछ दिनों पूर्व आकाशीय बिजली गिरने से बड़ामटांड में लगा ट्रांसफार्मर जल गया था. ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद बड़ामटांड सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई थी. कई दिनों तक बिजली नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को…
सरायकेला: जिले में संभावित भारी बारिश और अत्यधिक वर्षापात को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क एवं सक्रिय रहते हुए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. भारी बारिश के कारण नदियों, डैम, तालाबों और अन्य जलाशयों का जलस्तर बढ़ने, जलजमाव, तेज जल प्रवाह और बाढ़ की आशंका को देखते हुए संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया गया है. आवश्यकता के अनुसार चेतावनी और सावधानी संबंधी बोर्ड लगाने के साथ स्थानीय स्तर पर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने को…
जमशेदपुर: लोयोला स्कूल में कक्षा चार की होनहार छात्रा अनुष्का महतो ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए ओलंपियाड की मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है. अनुष्का ने सीआईएससीई शाइन प्रवेश परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अगले चरण के लिए अपनी जगह बनाई है. 18 अगस्त 2026 को आयोजित परीक्षा के परिणाम के बाद अनुष्का का चयन मुख्य परीक्षा के लिए हुआ. परीक्षा में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी भाषा और गणित सहित विभिन्न विषयों से प्रश्न पूछे गए थे. अनुष्का ने इन विषयों में बेहतर प्रदर्शन कर अगले चरण में प्रवेश किया. बताया गया…
चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले में फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौका थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें चौका थाना कांड संख्या 66/2024 में करीब दो साल से फरार चल रहा पदो सरदार उर्फ पदो भूमिज उर्फ लंगड़ा उर्फ पदो सरदार और अंडकी थाना कांड संख्या 44/2023 में करीब तीन साल से फरार गंगाधर सिंह मुंडा शामिल हैं. मंगलवार को चौका थाना में चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव प्रकाश कुमार की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस…
सरायकेला: लगातार हो रही बारिश के बीच खरकाई नदी का जलस्तर बढ़ने से सरायकेला में बाढ़ का खतरा एक बार फिर गहराने लगा है. मंगलवार को खरकाई नदी का रौद्र रूप देखने के लिए सरायकेला में हजारों लोगों की भीड़ नदी किनारे उमड़ पड़ी. नदी का बढ़ता जलस्तर और तेज बहाव लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा, लेकिन इसी बीच नदी किनारे बढ़ती भीड़ ने प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है. आदित्यपुर स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष की ओर से जारी 18 अगस्त 2026 के दैनिक बाढ़ प्रतिवेदन के अनुसार शाम चार बजे आदित्यपुर खरकाई पुल पर…
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित कांग्रेस के मंत्री एवं विधायकों ने मुलाकात की. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने 17 अगस्त को झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की विशेष बैठक में छात्र हित में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार का यह निर्णय विद्यार्थियों और अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने सरकार…
कपाली: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कपाली क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित होने लगा है. बारिश के कारण कमारगोड़ा पुलिया में पानी का जलस्तर काफी बढ़ गया है और पुलिया के ऊपर पानी का बहाव तेज हो गया है. सुरक्षा को देखते हुए इस मार्ग से आवागमन बंद कर दिया गया है. पुलिया पर पानी बढ़ने से आसपास के लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं तेज बहाव को देखते हुए किसी भी तरह की अप्रिय घटना की आशंका को लेकर प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. कपाली…
आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में वार्ड 17 को वार्ड 15 से जोड़ने वाले मार्ग की बदहाल स्थिति ने बारिश के मौसम में लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. लगातार हो रही बारिश और वार्ड 15 में सड़क निर्माण के लिए गिराए गए निर्माण सामग्री के कारण पानी की निकासी का रास्ता बंद हो गया है. नतीजतन बारिश का पानी सड़क पर जमा होने के साथ आसपास के घरों में घुस रहा है. जलजमाव के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. घरों में पानी घुसने से लोगों में नाराजगी…
जामताड़ा: सदर अस्पताल की स्थापना के लिए भूमि दान करने वाले पूर्व राजा स्वर्गीय जंगबहादुर सिंह की प्रतिमा अस्पताल परिसर के समीप स्थापित करने की मांग उठी है. राजा जंगबहादुर सिंह के वंशज नित्यगोपाल सिंह, नन्दगोपाल सिंह और अजय प्रसाद सिंह ने उपायुक्त को आवेदन देकर इस दिशा में पहल करने की मांग की है. वंशजों ने अपने आवेदन में दावा किया है कि चंचला मंदिर के समीप स्थित सदर अस्पताल के निर्माण के लिए उनके पूर्वजों द्वारा भूमि दान की गई थी. आवेदन में खतियान संख्या 447 और खेसरा संख्या 2887 का उल्लेख करते हुए कहा गया है…