- BNH Walkathon 2026 जमशेदपुर: विश्व हृदय दिवस पर ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल का ‘हार्ट वॉकथॉन’, 27 सितंबर को “दौड़ेगा- जागेगा जमशेदपुर”
- Gamharia Bolaidih Road Encroachment Dispute गम्हरिया: सरकारी नल- शौचालय के पास अतिक्रमण को लेकर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि से भिड़ा फुटपाथी दुकानदार
- Adityapur Road Accident आदित्यपुर: बीको मोड़ पर बाइक की टक्कर से राहगीर गंभीर, सड़क पर तड़पता रहा घायल
- Ranchi PMLA Court Case रांची: तकनीकी कारणों से टली मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठन की कार्यवाही, अब 24 सितंबर को सुनवाई
- Tata Football Academy Convocation जमशेदपुर: टाटा फुटबॉल अकादमी के 16वें दीक्षांत समारोह में 15 युवा खिलाड़ियों को सम्मान, अब पेशेवर फुटबॉल की ओर बढ़ेंगे कदम
- Gamharia Trible Land Issue गम्हरिया: 60 वर्षों से बसे आदिवासी परिवारों पर बेदखली का संकट, अंचल कार्यालय पहुंच लगाई इंसाफ की गुहार
- Khuntpani CHC High Mast Light खरसावां: खूंटपानी के बासाहातु सीएचसी परिसर में जली हाई मास्ट लाइट, मरीजों को रात के अंधेरे से मिलेगी राहत
- Kharsawan MLA Dashrath Gagrai Welcome खरसावां: केप टाउन से लौटे विधायक दशरथ गागराई का स्वागत, झामुमो कार्यकर्ताओं ने भेंट किया गुलदस्ता
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा: जिले के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत होने से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर चिकित्सीय लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है. घटना के बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ. बाद में बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और मुख्य मार्ग जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार महिला को प्रसव के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन की ओर से समय पर उचित इलाज नहीं किया गया. हालत गंभीर होने…
जामताड़ा: दुर्गापूजा से पहले जामताड़ा की महिलाओं को खरीदारी का एक नया ठिकाना मिल गया है. कोर्ट रोड स्थित जामताड़ा थाना के समीप मंगलवार को आशा साड़ी एवं लहंगा एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ. जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया. इस दौरान स्थानीय लोगों और ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी. शोरूम में महिलाओं की पसंद और बदलते फैशन ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए साड़ी, लहंगा और ज्वेलरी ऑर्नामेंट्स के आकर्षक एवं आधुनिक कलेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं. प्रतिष्ठान की ओर से विभिन्न डिजाइन और वैरायटी के उत्पाद होलसेल कीमतों पर…
जमशेदपुर: गुड़ाबांदा थाना पुलिस ने संगठित वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर कुल 17 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं. पुलिस ने उनके पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने बताया कि जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन और मुसाबनी डीएसपी रोहित कुमार रजवार के नेतृत्व में गुड़ाबांदा थाना प्रभारी कुमार सुमित यादव ने विशेष…
जामताड़ा: मिहिजाम रोड स्थित श्री श्याम मंदिर परिसर मंगलवार को भगवान शिव की भक्ति में सराबोर रहा. मारवाड़ी युवा मंच, जामताड़ा की ओर से आयोजित भव्य महारुद्राभिषेक अनुष्ठान में 51 जोड़ों ने सामूहिक रूप से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया. वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा. धार्मिक विधि-विधान के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अभिषेक कर सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा. मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष जतिन परसुरामका ने बताया कि…
जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान ह्यूमपाइप निवासी चंदन गिरी के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा. बताया जा रहा है कि छायानगर में चंदन गिरी का ससुराल है. मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर उसके शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल सीतारामडेरा पुलिस को सूचना दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी आनंद मिश्रा पुलिस…
गम्हरिया: राहुल हांसदा और तपन प्रधान हत्याकांड की जांच अभी पूरी नहीं हुई है. दो आरोपी फूलचंद हांसदा और रविंद्र मार्डी न्यायिक हिरासत में भेजे जा चुके हैं और पुलिस के अनुसार कुछ अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी है. इसी बीच सोमवार को खेरवाल सांवता जाहेरगाड़ समिति, टायो गेट (सरना उमूल) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस हत्याकांड के संदर्भ में सरना उमूल का नाम सामने आने पर कड़ी आपत्ति जताई है. समिति का कहना है कि सोशल मीडिया पर धार्मिक स्थल की छवि खराब की जा रही है. समिति की धार्मिक स्थल की गरिमा और प्रतिष्ठा को लेकर…
चांडिल: मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चांडिल प्रखंड में स्वीकृत दो महत्वपूर्ण सड़क योजनाओं का सोमवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया. दोनों सड़कों के निर्माण पर कुल 3 करोड़ 56 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे और करीब चार किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण होगा. योजना के तहत बानसा पहाड़पुर से लकरागोड़ा तक 1.80 किलोमीटर सड़क का निर्माण एकरारनामा के अनुसार 1 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा. वहीं एनएच-33 उरमाल से डुंगरीडीह भाया डुबूडीह-हेरेमदा तक 2.3 किलोमीटर सड़क के निर्माण पर 1 करोड़ 71 लाख रुपये खर्च होंगे.…
सरायकेला: कांड्रा थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती हुदू पंचायत के तुमसा गांव में जमीन विवाद को लेकर सोमवार को दिनभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा देर शाम करीब सात बजे ग्रामसभा के फैसले के बाद समाप्त हो गया. शुरुआत एक परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर मारपीट किए जाने की सूचना से हुई थी, लेकिन पुलिस-प्रशासन के मौके पर पहुंचने और ग्रामीणों का पक्ष सामने आने के बाद घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया. अंततः पारंपरिक ग्रामसभा ने जमीन पर यथास्थिति बनाए रखने का फैसला सुनाया. तीन सदस्यों भृगु राम सरदार, जटल सरदार और हबलू सरदार पर मामूली आर्थिक दंड लगाने के बाद…
Jamtara Health News रिपोर्टिंग में लापरवाही पर सीएचओ-एएनएम का कटेगा वेतन, अस्पतालों की होगी औचक जांच
जामताड़ा:जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. सोमवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों और स्वास्थ्य सूचकांकों की प्रखंडवार समीक्षा की गई. कई सूचकांकों में प्रदर्शन असंतोषजनक पाए जाने पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार लाने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान उपायुक्त ने ‘स्ट्रेटेजिक प्लान फॉर टीबी फ्री जामताड़ा’ का विमोचन किया. इसके साथ ही 100 दिवसीय टीबी अभियान,…
जामताड़ा: प्रसव पूर्व लिंग जांच और कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. उपायुक्त सह जिला समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई. बैठक में जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों की गतिविधियों की समीक्षा की गई और नियमित औचक निरीक्षण करने के साथ पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट एवं निर्धारित एसओपी का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया. बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों की संख्या और इस माह किए गए…