जामताड़ा: दुर्गापूजा से पहले जामताड़ा की महिलाओं को खरीदारी का एक नया ठिकाना मिल गया है. कोर्ट रोड स्थित जामताड़ा थाना के समीप मंगलवार को आशा साड़ी एवं लहंगा एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ. जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया. इस दौरान स्थानीय लोगों और ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी.


शोरूम में महिलाओं की पसंद और बदलते फैशन ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए साड़ी, लहंगा और ज्वेलरी ऑर्नामेंट्स के आकर्षक एवं आधुनिक कलेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं. प्रतिष्ठान की ओर से विभिन्न डिजाइन और वैरायटी के उत्पाद होलसेल कीमतों पर उपलब्ध कराने का दावा किया गया है. दुर्गापूजा और आगामी त्योहारों को देखते हुए विशेष फेस्टिव कलेक्शन भी सजाया गया है.
नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने बताया कि जामताड़ा में आशा साड़ी एवं लहंगा का यह दूसरा शोरूम है. यहां लेटेस्ट फैशन और बदलते ट्रेंड के अनुरूप विशेष कलेक्शन रखा गया है. साड़ी और लहंगे के साथ ज्वेलरी ऑर्नामेंट्स की अलग-अलग रेंज भी उपलब्ध है.
उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता, आकर्षक डिजाइन और उचित कीमत पर फैशन से जुड़े उत्पाद उपलब्ध कराना है. शुभारंभ के मौके पर समाजसेवी तरुण गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
दुर्गापूजा से ठीक पहले शहर के बीचोंबीच नए शोरूम के खुलने से स्थानीय महिलाओं में भी उत्साह देखा गया. अब त्योहारों की खरीदारी के दौरान उन्हें साड़ी, लहंगा और ज्वेलरी के लिए एक और विकल्प उपलब्ध होगा.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल

