चाईबासा: सोनुआ स्थित दीनदयाल शिशु विद्या मंदिर, निश्चितपुर में गुरुवार को रक्षाबंधन उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. वनवासी कल्याण केंद्र, झारखंड की संबद्ध शैक्षिक इकाई श्रीहरि वनवासी विकास समिति द्वारा संचालित विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.


कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के वंदना सभागार में हुई. इस दौरान छात्राओं ने छात्रों के माथे पर चंदन का तिलक लगाया और उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा. इसके बाद बहनों ने भाइयों को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया. कार्यक्रम के माध्यम से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, प्रेम और स्नेह का संदेश दिया गया.
कार्यक्रम के बाद प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, आचार्यों और आचार्याओं ने आसपास के गांवों और मोहल्लों में घर-घर जाकर रक्षा सूत्र वितरित किए. इस दौरान लोगों के बीच आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश भी दिया गया.
मौके पर आचार्य अश्वनी दाश, मनोज भारती, रमेश महतो, सुजीत कुमार, गोपेश प्रधान, विष्णु दास, आचार्या प्रीति प्रधान, सुलेखा महतो, शिल्पा महतो, तारामनी हांसदा, सरिता प्रधान, बेबी महतो, निर्मला सतपथी सहित विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.
रिपोर्ट. जयंत प्रमाणिक

