गम्हरिया: लिटिल प्ले स्कूल गम्हरिया में गुरुवार को रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नृत्य एवं संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं. बच्चों की प्रस्तुतियों को अभिभावकों ने खूब सराहा.


स्कूल की निर्देशिका अनु रानी ने बताया कि बच्चों को शुरुआती शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति और साल भर मनाए जाने वाले पर्व-त्योहारों के बारे में भी जानकारी दी जाती है. इसी उद्देश्य से रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया गया.

कार्यक्रम में शिक्षिका जूही, सुनीता सहित नव्या, अंशिका, अर्नब, सत्यम, दिव्यांशी एवं अन्य बच्चे शामिल हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की निर्देशिका अनु रानी एवं शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा. स्कूल प्रबंधन ने बताया कि लिटिल प्ले स्कूल गम्हरिया में नामांकन प्रक्रिया जारी है. यहां प्ले ग्रुप के बच्चों को शुरुआती शिक्षा प्रदान की जाती है.

