- Ranchi PMLA Court Case रांची: तकनीकी कारणों से टली मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठन की कार्यवाही, अब 24 सितंबर को सुनवाई
- Tata Football Academy Convocation जमशेदपुर: टाटा फुटबॉल अकादमी के 16वें दीक्षांत समारोह में 15 युवा खिलाड़ियों को सम्मान, अब पेशेवर फुटबॉल की ओर बढ़ेंगे कदम
- Gamharia Trible Land Issue गम्हरिया: 60 वर्षों से बसे आदिवासी परिवारों पर बेदखली का संकट, अंचल कार्यालय पहुंच लगाई इंसाफ की गुहार
- Khuntpani CHC High Mast Light खरसावां: खूंटपानी के बासाहातु सीएचसी परिसर में जली हाई मास्ट लाइट, मरीजों को रात के अंधेरे से मिलेगी राहत
- Kharsawan MLA Dashrath Gagrai Welcome खरसावां: केप टाउन से लौटे विधायक दशरथ गागराई का स्वागत, झामुमो कार्यकर्ताओं ने भेंट किया गुलदस्ता
- Kandra Karam Mahotsav कांड्रा: धूमधाम से सम्पन्न हुआ करम महोत्सव, झुमुर की थाप पर देर रात तक झूमते रहे हजारों दर्शक
- Khuntpani Blood Donation Camp खरसावां: ओत गुरु लाको बोदरा की जयंती पर खुंटपानी सीएचसी में रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्त संग्रह
- Jamtara Villagers Protest जामताड़ा: विद्यालय में कथित अनियमितताओं पर बवाल, सचिव को कार्यालय में बंद कर जड़ा ताला
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जमशेदपुर/ सरायकेला: युवा उद्यमी निखार सबलोक की हत्या को आठ दिन गुजरने के बाद भी यदि पुलिस की ओर से हत्याकांड की पूरी गुत्थी सुलझाने का आधिकारिक दावा सामने नहीं आया है, तो उससे भी बड़ा सवाल इस मामले के इर्द- गिर्द चल रहा कथित ‘मीडिया ट्रायल’ बनता जा रहा है. हत्या के दूसरे दिन से ही शहर के कुछ मीडिया संस्थानों और वेबसाइटों में जिस तेजी से शूटर, साजिशकर्ता, गिरफ्तारी और अलग- अलग राज्यों में चल रही कार्रवाई से जुड़ी खबरें सामने आती रहीं, उसने हत्याकांड को सुलझाने के बजाय सूचनाओं का ऐसा जाल खड़ा कर दिया है जिसमें…
जामताड़ा: आर्ट ऑफ लिविंग जामताड़ा केंद्र की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर लीलावती आवास स्थित केंद्र में रजत जयंती समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया. समारोह में आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. इस दौरान संस्था की 25 वर्षों की यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. आर्ट ऑफ लिविंग जामताड़ा की शिक्षिका रेणु पदपात्र और रून्टी चंद्र ने बताया कि करीब 25 वर्ष पूर्व जामताड़ा में आर्ट ऑफ लिविंग का कार्यक्रम शुरू हुआ था. समय के साथ संस्था से शहर के हजारों लोग जुड़े और योग, ध्यान सहित…
रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रविवार को डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर आयोजित 219वें उर्स में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने परंपरा के अनुरूप मजार पर चादरपोशी कर राज्य की सुख-समृद्धि, अमन-चैन, प्रगति और खुशहाली की दुआ मांगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की शिक्षाएं समाज को प्रेम, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश देती हैं. उन्होंने उर्स के पाक मौके पर राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. हेमन्त सोरेन ने झारखंड में सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारा और एकजुटता की भावना और मजबूत होने की…
रांची: राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित आदिवासी एकता महाजुटान ने झारखंड की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है. राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग रैली में पहुंचे. महाजुटान में परिसीमन, आदिवासी आरक्षित सीटों और खान- खनिज से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठे. वहीं रैली को लेकर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता चंपाई सोरेन की प्रतिक्रियाओं ने सियासी तापमान और बढ़ा दिया है. पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने रैली में उमड़ी भीड़ को आदिवासी समाज की एकजुटता का संदेश बताते हुए केंद्र सरकार को चेतावनी…
साहिबगंज: न्याय मंच के बैनर तले निकाली जा रही भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा रविवार को साहिबगंज पहुंची. छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में युवाओं ने पैदल मार्च किया और भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग बुलंद की. देवेंद्र नाथ महतो ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड के युवा वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन भर्ती प्रक्रिया में देरी और परीक्षाओं को लेकर लगातार उठ रहे सवालों से उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है. उन्होंने सरकार से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, समयबद्ध तरीके से परीक्षाएं आयोजित करने और…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ स्थित राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की थीम “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” रही. आयोजन में उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम के तहत सोनुआ प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विशाल साइकिल रैली निकाली. रैली के माध्यम से खेल, स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति लोगों को जागरूक किया गया. विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ खेल और स्वास्थ्य से जुड़े नारे लगाए. तीन दिवसीय आयोजन…
चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड में बालू के कथित अवैध कारोबार पर प्रशासनिक सख्ती के बीच अब जुबानी जंग तेज हो गई है. मामला नदी घाट से निकलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस और सोशल मीडिया तक पहुंच गया है. इस पूरे विवाद के केंद्र में पूर्व जिला परिषद सदस्य अशोक साव उर्फ माझी साव हैं. शनिवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तिरुलडीह थाना क्षेत्र में अवैध बालू उठाव होने का आरोप लगाया और प्रशासन से इसे रोकने की मांग की. मगर उनके आरोपों के बाद अब उनसे ही सवाल पूछे जा रहे हैं कि जिस बालू कारोबार से उनका नाम…
राजनगर: बड़ा सिजुलता पंचायत के जामबनी गांव में रविवार को ब्लैक टीम कोल्हान की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया. अभियान के दौरान कुल 158 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. शिविर में JLKM अनुसूचित जनजाति मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष प्रेम मार्डी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. उन्होंने रक्तदान को मानव सेवा का सशक्त माध्यम बताते हुए स्वस्थ लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की. राजनगर भाग-17 की जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो ने भी रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त…
नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों को नई दिशा देते हुए सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SBAI) और सॉफ्टबॉल न्यूजीलैंड (SNZ) ने सॉफ्टबॉल के विकास और विस्तार के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. नई दिल्ली के होटल द ललित में आयोजित समारोह में दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने इस समझौते को औपचारिक रूप दिया. SBAI के अनुसार यह समझौता भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल सहयोग को क्रिकेट से आगे बढ़ाकर प्रशिक्षण, स्पोर्ट्स साइंस, तकनीक, हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग और जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं के विकास तक ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
चांडिल:सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र में हल्की बारिश ने एक बार फिर जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी. कपाली टीओपी चौक के आसपास थोड़ी देर हुई बारिश के बाद ही सड़क पर पानी जमा हो गया. जलजमाव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा. टीओपी चौक के आसपास सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कत हुई. खासकर दोपहिया वाहन चालकों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा. स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के पानी की निकासी के लिए समुचित नाली की…