रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रविवार को डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर आयोजित 219वें उर्स में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने परंपरा के अनुरूप मजार पर चादरपोशी कर राज्य की सुख-समृद्धि, अमन-चैन, प्रगति और खुशहाली की दुआ मांगी.



विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की शिक्षाएं समाज को प्रेम, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश देती हैं. उन्होंने उर्स के पाक मौके पर राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.
हेमन्त सोरेन ने झारखंड में सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारा और एकजुटता की भावना और मजबूत होने की दुआ करते हुए उर्स में शामिल सभी अकीदतमंदों एवं राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन
