राजनगर: बड़ा सिजुलता पंचायत के जामबनी गांव में रविवार को ब्लैक टीम कोल्हान की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया. अभियान के दौरान कुल 158 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.


शिविर में JLKM अनुसूचित जनजाति मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष प्रेम मार्डी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. उन्होंने रक्तदान को मानव सेवा का सशक्त माध्यम बताते हुए स्वस्थ लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की. राजनगर भाग-17 की जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो ने भी रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.
कार्यक्रम में JLKM के केंद्रीय महासचिव विद्येश्वर महतो, ब्लैक टीम के अध्यक्ष सह जिला वरीय उपाध्यक्ष प्रभांशु महतो, कोल्हान प्रवक्ता माधव चंद्र महतो, राजनगर पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष संजय महतो, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित महतो, केंद्रीय सचिव सबिता महतो एवं सोनमणि मार्डी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नमिता महतो सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

शिविर में पूजा रानी महतो, हाथीराम महतो, विमल महतो, दिनेश महतो, पुरुषोत्तम महतो और शैलेन्द्र नाथ महतो समेत बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया.
आयोजकों ने कहा कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने के साथ समाज में रक्तदान और मानव सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. ब्लैक टीम कोल्हान ने शिविर की सफलता के लिए सभी रक्तदाताओं, जनप्रतिनिधियों, JLKM पदाधिकारियों- कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के प्रति आभार जताया.
रिपोर्ट: रासबिहारी मंडल

