- Ranchi PMLA Court Case रांची: तकनीकी कारणों से टली मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठन की कार्यवाही, अब 24 सितंबर को सुनवाई
- Tata Football Academy Convocation जमशेदपुर: टाटा फुटबॉल अकादमी के 16वें दीक्षांत समारोह में 15 युवा खिलाड़ियों को सम्मान, अब पेशेवर फुटबॉल की ओर बढ़ेंगे कदम
- Gamharia Trible Land Issue गम्हरिया: 60 वर्षों से बसे आदिवासी परिवारों पर बेदखली का संकट, अंचल कार्यालय पहुंच लगाई इंसाफ की गुहार
- Khuntpani CHC High Mast Light खरसावां: खूंटपानी के बासाहातु सीएचसी परिसर में जली हाई मास्ट लाइट, मरीजों को रात के अंधेरे से मिलेगी राहत
- Kharsawan MLA Dashrath Gagrai Welcome खरसावां: केप टाउन से लौटे विधायक दशरथ गागराई का स्वागत, झामुमो कार्यकर्ताओं ने भेंट किया गुलदस्ता
- Kandra Karam Mahotsav कांड्रा: धूमधाम से सम्पन्न हुआ करम महोत्सव, झुमुर की थाप पर देर रात तक झूमते रहे हजारों दर्शक
- Khuntpani Blood Donation Camp खरसावां: ओत गुरु लाको बोदरा की जयंती पर खुंटपानी सीएचसी में रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्त संग्रह
- Jamtara Villagers Protest जामताड़ा: विद्यालय में कथित अनियमितताओं पर बवाल, सचिव को कार्यालय में बंद कर जड़ा ताला
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
राजनगर. ओलचिकी लिपि के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रविवार को संताली भाषा और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संताली टैलेंट सर्च परीक्षा आयोजित की गई. सोशियो इकोनॉमी एंड रिसर्च सेंटर, रामगढ़ के तत्वावधान में परीक्षा घाटशिला कॉलेज और सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर स्थित आरसीएम पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई. घाटशिला कॉलेज केंद्र पर 200 परीक्षार्थियों में से 195 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. वहीं, राजनगर केंद्र पर 155 में से 153 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी. दोनों केंद्रों को मिलाकर कुल 355 में से 348 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया. दोनों केंद्रों पर…
जामताड़ा: मिहिजाम नगर स्थित जनजातीय संध्या कॉलेज में रविवार को जन सेवा पार्टी सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में शहीद कमांडेंट प्रमोद कुमार स्मृति क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जन सेवा पार्टी के संयोजक राकेश लाल शामिल हुए. मिहिजाम समेत आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 1500 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में छात्राओं की भागीदारी विशेष रूप से अधिक रही. इस अवसर पर राकेश लाल ने कहा कि मिहिजाम क्षेत्र में पहली बार इस तरह की क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई है. इसका उद्देश्य शहीद कमांडेंट प्रमोद कुमार…
जामताड़ा: अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही जामताड़ा पुलिस को मोबाइल छिनतई के मामले में बड़ी सफलता मिली है. करमाटांड़ थाना क्षेत्र में महिला से मोबाइल छिनतई की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से महिला से छीना गया मोबाइल फोन, दो स्मार्टफोन और घटना में प्रयुक्त काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है. रविवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ जामताड़ा वसीम रजा ने मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि पुलिस अपराधियों के…
जामताड़ा: साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र में सकलपुर से गोपालपुर जाने वाली पक्की सड़क के किनारे पलास जंगलझूड़ में छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से आठ मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी YONO App चालू कराने के नाम पर लोगों को फोन करते थे. इसके बाद व्हाट्सऐप और स्क्रीन शेयरिंग एप के माध्यम से…
सरायकेला: राजनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात करीब एक बजे भीषण सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य मजदूरों को हल्की चोटें आई हैं. हादसा राजनगर थाना से करीब 500 मीटर दूर होंडा शोरूम के समीप हुआ. जानकारी के अनुसार सड़क किनारे खड़े बांस लदे ट्रक से बांस उतारने के लिए मजदूर रस्सी खोल रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर संख्या JH10DJ 4827 ने पीछे से ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर की चपेट में ट्रक के पास मौजूद मजदूर भी आ गए. हादसे में बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के भंडारसोल…
जमशेदपुर: पोटका थाना क्षेत्र के पावरू मोड़ के समीप रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में राजनगर के उरुगुटू निवासी सुमन मंडल की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सुमन सड़क किनारे पैदल जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर टाटा-हाता मुख्य मार्ग जाम कर दिया. इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. सूचना पर पोटका पुलिस मौके पर पहुंची…
सरायकेला: जिले के आमदा ओपी पुलिस ने घर से हुई चोरी के एक मामले का त्वरित उद्भेदन करते हुए घर में काम करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी के सोने-चांदी के आभूषण एवं तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं. बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है. पुलिस के अनुसार 29 अगस्त को आमदा ओपी क्षेत्र में हुई चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. जांच के क्रम में पुलिस…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले की घाटशिला पुलिस ने ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से कुल 13.12 ग्राम ब्राउन शुगर, एक काले रंग की मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. रविवार को जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी. ग्रामीण एसपी ने बताया कि 29 अगस्त को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुसाबनी की ओर से दो युवक ब्राउन शुगर की बिक्री के लिए घाटशिला थाना क्षेत्र में आने वाले हैं. सूचना के सत्यापन के…
सरायकेला: डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो पर बरवाअड्डा थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज, अमर्यादित भाषा के प्रयोग और धमकी देने के आरोप को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन की सरायकेला-खरसावां शाखा ने कड़ी नाराजगी जताई है. एसोसिएशन ने कथित घटना की निंदा करते हुए झारखंड पुलिस एसोसिएशन केंद्रीय कार्यालय, रांची की ओर से की जा रही कार्रवाई का पूर्ण समर्थन करने की घोषणा की है. एसोसिएशन के लिखित बयान के अनुसार 21 अगस्त की रात विधायक द्वारा बरवाअड्डा थाना प्रभारी को व्हाट्सऐप कॉल किए जाने और इस दौरान नौकरी बर्बाद करने तथा ऑफ ड्यूटी…
जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत पारडीह में रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में मृत बाइक सवार युवक की पहचान हो गई है. मृतक की पहचान करीब 20 वर्षीय रोहित दास, पिता स्वर्गीय काजल दास के रूप में हुई है. वह सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 5 बजे पारडीह इलाके में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे…