Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड संख्या-17 में आवास बोर्ड की दो खाली जमीनों की घेराबंदी की कवायद स्थानीय लोगों के लिए नई मुसीबत बन गई है. घेराबंदी के कारण क्षेत्र की जल निकासी बाधित होने का आरोप है. इससे करीब दो हजार की आबादी प्रभावित बताई जा रही है. कई आवासीय सोसाइटियों में नाली और किचन का पानी निकलना बंद होने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है. प्रभावित क्षेत्रों में हरिओम नगर 5/B, रॉयल रेसीडेंसी अपार्टमेंट, आस्था डुप्लेक्स, कमलेश्वरी अपार्टमेंट, शिव मंदिर के पीछे के हाउसिंग आवास, 7LF एमपी टॉवर, एमपी नगीना, हेवेन रिवर व्यू, 7HF हाउसिंग सोसाइटी…

Read More

सरायकेला: नगर पंचायत बोर्ड की चौथी बैठक में आम लोगों की जेब पर सीधा असर डालने वाले कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. नगर पंचायत ने टाउन हॉल की बुकिंग दर 55 हजार रुपये से घटाकर 40 हजार रुपये करने का निर्णय लिया है. वहीं सेप्टिक टैंक की सफाई का शुल्क 6 हजार रुपये से घटाकर 3 हजार रुपये कर दिया गया है. नगर पंचायत के इन फैसलों से खासकर मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है. नगर पंचायत सरायकेला की चौथी बोर्ड बैठक अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में वार्ड पार्षदों के सुझावों…

Read More

जामताड़ा: मिहिजाम थाना क्षेत्र के पियालसोला गांव से लापता हुआ 16 वर्षीय किशोर पुलिस की तत्परता से सकुशल अपने घर लौट आया. किशोर के लापता होने के बाद परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. साथ ही, अज्ञात मोबाइल नंबरों से पैसे की मांग किए जाने की बात भी सामने आई थी. हालांकि, पुलिस की जांच में अपहरण की आशंका गलत साबित हुई. पुलिस के अनुसार, रोशन जमीर अंसारी 28 अगस्त को माता-पिता की डांट से नाराज होकर बिना बताए घर से निकल गया था. वह पटना पहुंच गया. वहां स्टेशन के…

Read More

जामताड़ा: डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार से जुड़े विवाद को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन का विरोध तेज होता जा रहा है. केंद्रीय एसोसिएशन के रुख के समर्थन में अब झारखंड पुलिस एसोसिएशन शाखा IRB-01 जामताड़ा भी खुलकर सामने आई है. शाखा ने विधायक के कथित व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए केंद्रीय संगठन द्वारा लिए जाने वाले आंदोलनात्मक निर्णय का पुरजोर समर्थन करने की घोषणा की है. शाखा अध्यक्ष नंद किशोर यादव और सचिव सुदेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में आरोप लगाया गया है कि 21 अगस्त की…

Read More

जमशेदपुर: JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं तथा विरोध-प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए कथित हमले को लेकर आजसू छात्र संघ ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है. संगठन ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ प्रस्तावित आंदोलन की अनुमति मांगी है. पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ छात्र शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हाल में सरकार के खिलाफ प्रतीकात्मक पुतला दहन के दौरान कुछ असामाजिक…

Read More

कांड्रा: विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR-2026 के तहत मतदाता सूची के सत्यापन, दावा-आपत्ति और आवश्यक सुधार को लेकर कांड्रा पंचायत परिसर में लगातार जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. पुनरीक्षण कार्य के सिलसिले में प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत संबंधित कर्मियों का भी प्रतिदिन पंचायत परिसर में आना-जाना हो रहा है. इधर, लगातार हो रही बारिश ने कांड्रा पंचायत परिसर की व्यवस्था की पोल खोल दी है. बारिश के बाद पंचायत परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया है. परिसर में लोगों के आवागमन की सुविधा के लिए पेवर ब्लॉक बिछाए गए हैं, लेकिन बारिश के पानी की समुचित निकासी…

Read More

जामताड़ा: झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया संघ, जामताड़ा शाखा के बैनर तले सोमवार को जिले की स्वास्थ्य सहियाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. धरना के बाद सहियाओं ने स्वास्थ्य मंत्री सह स्थानीय विधायक डॉ. इरफान अंसारी और उपायुक्त आलोक कुमार को मांगपत्र सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की. जिला अध्यक्ष मिताली मंडल के नेतृत्व में आयोजित धरना में मालती मंडल, गायत्री मंडल, कालीदासी मुर्मू, जेबा मंडल, कल्पना गौरांग और चित्रा पाल सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य सहियाएं शामिल हुईं. इस दौरान सहियाओं ने प्रोत्साहन राशि के बजाय 18 हजार रुपये प्रतिमाह…

Read More

जमशेदपुर: दलमा और उससे सटे सीमावर्ती इलाकों में नक्सली गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है. इसी कड़ी में पुलिस ने एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली असिम मंडल उर्फ आकाश समेत छह वांछित नक्सलियों के नए पोस्टर जारी किए हैं. ग्रामीण क्षेत्रों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाकर लोगों से इनके संबंध में सूचना देने की अपील की जा रही है. पटमदा डीएसपी नित्यानंद ने बताया कि जारी पोस्टर में छह वांछित नक्सलियों की तस्वीर, नाम और उन पर घोषित इनाम की राशि का उल्लेख किया गया है. इनमें असिम मंडल…

Read More

सरायकेला: कला की कोई सीमा नहीं होती. जब कला की साधना और परंपरा पीढ़ियों को जोड़ती है, तो मंच केवल प्रस्तुति का माध्यम नहीं रहता, बल्कि सम्मान और संस्कृति के संगम का साक्षी बन जाता है. भुवनेश्वर स्थित गुरु केलुचरण महापात्र ओडिसी रिसर्च सेंटर में आयोजित साईं वननेस इंस्टीट्यूट के 13वें वार्षिक समारोह में ओडिसी और सरायकेला छऊ की कला-साधना का अद्भुत संगम देखने को मिला. समारोह में सरायकेला छऊ के वरिष्ठ संगीतज्ञ देवराज दूबे को कला के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए श्री सतीश षडंगी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि जगन्नाथ…

Read More

सरायकेला: लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच खरकई नदी को लेकर चिंता बढ़ गई है. सोमवार को जारी दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार आदित्यपुर स्थित खरकई पुल पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 1.44 मीटर ऊपर पहुंच गया है. इससे आदित्यपुर सहित खरकई नदी के आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. मुख्य अभियंता एसएमपी, ईचा-गलुडीह कॉम्प्लेक्स, आदित्यपुर-जमशेदपुर के अंतर्गत संचालित बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ की ओर से जारी रिपोर्ट में खरकई नदी और गंजिया बैराज के जलस्तर की स्थिति दर्ज की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक खरकई नदी का खतरे का स्तर 123.00 मीटर…

Read More